हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सौभाग्य प्राप्ति के लिए करें गुरुवार के दिन ये खास उपाय, भगवान विष्णु पूरी करेंगे मनोकामना

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए विस्तार से गुरुवार के उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
Guruwar Ke Upay

Guruwar Ke Upay: सप्ताह के सातों दिन का अपना एक खास महत्व होता है। आज गुरुवार का दिन है। आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि, धन-दौलत की कमी नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इस खबर में उन उपायों को विस्तार से जानते हैं।

गुरुवार के चमत्कारी उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा होती है, क्योंकि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई जातक गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करता है तो उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही धन की समस्या भी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- तीन उपायों से घर में आएगी खुशहाली! कलह से मिल सकता है छुटकारा

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई जातक गुरुवार के दिन पीला रंग का कपड़ा पहनता है तो उसका कार्य पूर्ण होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन केसर, पीला, चंदन और हल्दी का दान करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।

विज्ञापन

यदि किसी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो उन्हें गुरुवार के दिन केसर से जुड़े उपाय करने चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी जातक को प्रॉपर्टी खरीदने जैसी कोई समस्या आ रही है, तो गुरुवार के दिन चना और गुड़ का दान करना चाहिए। मान्यता है इससे सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  14 दिसंबर का दिन 1 से लेकर 9 मूलांकों के लिए बेहद खास

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola