Guru Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को शुभ माना गया है। कुंडली में इसकी शुभता की वजह से ही कोई इंसान आर्थिक जीवन में तरक्की करता है। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति ज्ञान,संतान, शिक्षा, धार्मिक कार्य इत्यादि के कारक माने गए हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति इस वक्त मेष राशि में विचरण कर रहे हैं। जो कि फिर से इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। गुरु के वक्री होने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
मेष राशि
गुरु का वक्री होना मेष राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। ऐसे में मेष राशि से संबंधित जातकों को इस दौरान नौकरी और व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। जो लोग शिक्षा में हैं, उनके लिए गुरु वक्री वरदान के समान साबित होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Tulsi Tips For Wealth: तुलसी में बांध दें 1 लाल चीज, मां लक्ष्मी हो जाएंगी खुश; तुरंत बन जाएंगे अमीर!
मिथुन राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लेनदेन की दृष्टि से शुभ माना जा रहा है। इस दौरान निवेश से लाभ हो सकता है। इसके अलावा धन-लाभ भी होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। अचानक धन-लाभ का भी संकेत है। साझेदारी वाले व्यापार से आर्थिक लाभ होगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बरकरार रहेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
गुरु का वक्री गोचर वश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभ है। इस दैरान गुरु ग्रह की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। इसके साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा उन्हें सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। जिन लोगों का अपना बिजनेस है, वे इस दौरान खूब आर्थिक तरक्की करेंगे। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहने वाली है।
धनु राशि
गुरु का वक्री होगा धनु राशि से संबंधित जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनका कद बढ़ सकता है। इसके साथ ही इस दौरान दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। बिजनेस में नई योजना साकार होगी, जिससे आर्थिक लाभ का योग है। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Lucky Charm: अगर अपकी पत्नी में हैं ये 4 गुण, समझिए आपके अधिक भाग्यशाली और कोई नहीं!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
51 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines