Grah Gochar 2024: साल 2024 खत्म होने में मात्र तीन महीने का समय बचा है। इस दौरान कई बड़े ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसमें कर्मफल दाता शनि और ज्ञान-शिक्षा के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति का नाम भी शामिल है। पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 को गुरु वक्री होंगे। गुरु की वक्री होने के कुछ दिन बाद न्याय के देवता शनि मार्गी होंगे। 15 नवंबर 2024 को शाम 07:15 मिनट पर शनि मार्गी होंगे।
गुरु वक्री और शनि मार्गी का शुभ प्रभाव 12 में से कुछ राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। इन दोनों ग्रहों की विशेष कृपा से उन्हें अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा भाग्य से मिल रहे साथ के कारण हर काम में सफलता भी मिल सकती है। चलिए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए गुरु वक्री और शनि मार्गी शुभ रहेगी।
मिथुन राशि
गुरु वक्री और शनि मार्गी का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता दिखाई दे रहा है। युवाओं की पर्सनालिटी में निखार आएगा, जिसके प्रभाव से नए दोस्त बनेंगे। शादीशुदा लोग अपने व्यवहार में प्रेम और गर्मजोशी बनाए रखने का प्रयास करेंगे, तो लव लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी। दुकानदारों की आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। नए प्रोजेक्ट शुरू होने से बिजनेसमैन को धन कमाने के अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद चल रहा है, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Papankusha Ekadashi Vrat Katha: ये पौराणिक कथा सुने बिना अधूरा है पापांकुशा एकादशी का व्रत, जानें महत्व
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु वक्री और शनि मार्गी शुभ रहेगी। नए कस्टमर मिलने से दुकानदारों की सेल में वृद्धि होगी। इसके अलावा मुनाफा भी दो से तीन माह में डबल हो सकता है। कलीग के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छात्रों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी, जिससे लोगों से घुलने-मिलने में आसानी होगी। नौकरीपेशा लोग समय रहते अपने लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि
मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के अलावा मकर राशि के लोगों के लिए भी गुरु वक्री और शनि मार्गी शुभ साबित हो सकता है। धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जॉब कर रहे लोगों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। स्टूडेंट जातकों को मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मैरिड लाइफ में प्रेम बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा, जिसके कारण वो ऊर्जावान महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 18 माह तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे केतु, धन-संपत्ति और करियर में होगी वृद्धि!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines