---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Vakri: नवरात्रि में गुरु होंगे वक्री, इन 3 राशियों को कर देंगे मालामाल; मिलेगी हर काम में सक्सेस!

Guru Vakri: नवरात्रि के दौरान 9 अक्टूबर, 2024 से देवगुरु बृहस्पति वक्री होकर उल्टी चाल चलने वाले हैं, जिसका 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, गुरु ग्रह की उल्टी चाल का पाजिटिव असर किन 3 राशियों पर पड़ने वाला है?

---विज्ञापन---

Guru Vakri: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को देवगुरु कहा जाता है। उन्हें ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि गुरु बृहस्पति सभी नौ ग्रहों में सबसे शुभ माने गए हैं। वे शिक्षा, ज्ञान, बुद्धि, धर्म, नैतिकता, धन, समृद्धि, वैवाहिक सुख और संतान देने वाले ग्रह माने गए हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं, वे जीवन में शानदार सफलता, अपार धन, बेहद मान-सम्मान और सुख पाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, 3 अक्टूबर, 2024 से नवरात्रि शुरू हो रही है, जिसका समापन 12 अक्टूबर को होगा। इस दौरान 9 अक्टूबर से देवगुरु बृहस्पति वक्री होकर उल्टी चाल चलने वाले हैं।

बता दें, जब बृहस्पति ग्रह उल्टी चाल चलते हैं, तो इसके फल सामान्य से थोड़े अलग होते हैं। उनकी वक्री चाल से व्यक्ति धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर अधिक आकर्षित होता है। चूंकि गुरु ग्रह नवरात्रि के दौरान वक्री होने वाले हैं। इसलिए जातक पर माता रानी की कृपा भी रहेगी। यूं तो गुरु ग्रह के वक्री होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातक उनकी उल्टी चाल से हर काम में सक्सेस पाएंगे और मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

---विज्ञापन---

वक्री गुरु का राशियों पर असर

मेष राशि

गुरु ग्रह की वक्री चाल से मेष राशि में आत्मबल बढ़ेगा, आप अधिक धैर्यवान, स्थिर और सहज बनेंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। खुदरा व्यापार में वृद्धि होगी। जॉब में कार्यरत लोगों का लाभ वाले स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। धन कमाने के नए-नए अवसर मिलेंगे। आप अपना वाहन बाइक या कार आदि खरीद सकते हैं। जमीन भी लेने का विचार हो सकता है। स्टूडेंट जातकों की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रिश्ते मजबूत होंगे। आप तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: देवी दुर्गा का डोली पर आगमन शुभ है या अशुभ; उनकी विदाई की सवारी से देश-दुनिया पर होंगे ये असर!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

गुरु ग्रह की वक्री चाल से कर्क राशि में जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। परिवार और दोस्तों के प्रति आप अधिक उत्साहित, भावुक और सहज होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही नौकरी मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलेंगे। कारोबार में विस्तार होगा। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। धन में वृद्धि होगी। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे। विवाह के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक शांति कायम रहेगी। घर में पूजा-पाठ और हवन हो सकता है।

धनु राशि

वक्री गुरु की उल्टी चाल धनु राशि के जातकों की जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के योग दर्शा रहा है। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब वालों की आय में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है या उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। उद्योग-धंधों में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। कारोबार में यात्राएं और मीटिंग लाभदायक रहेंगी। परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे, सुख-शांति बनी रहेगी। देवी दर्शन की इच्छा बलवती होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2024 10:25 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola