---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Uday 2025: गुरु के उदय के साथ चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, पूरे होंगे अधूरे काम!

Guru Uday 2025: 27 दिनों तक अस्त रहने के बाद जुलाई में गुरु देव उदय होंगे। चलिए जानते हैं जुलाई में किस समय गुरु उदय होंगे और उसका किन-किन राशियों के ऊपर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Guru Uday 2025: देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु का शास्त्रों में खास महत्व है जिसे ज्ञान, विवाह, धन, धर्म, करियर और संतान आदि का दाता भी माना जाता है। एक तय समय के बाद गुरु देव राशि परिवर्तन, नक्षत्र गोचर, वक्री चाल, मार्गी चाल, उदय और अस्त भी होते हैं। जब भी गुरु की चाल में बदलाव होता है तो उसका अशुभ और शुभ दोनों तरह का असर राशियों के ऊपर होता है।

वैदिक पंचांग के मुताबिक 12 जून 2025 को शाम 7 बजकर 56 मिनट पर गुरु अस्त होंगे जो 9 जुलाई 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 44 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। 27 दिनों तक अस्त रहने के बाद 9 जुलाई 2025 को जब गुरु उदय होंगे तो उसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिनके जीवन पर गुरु उदय का सबसे पहले सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

गुरु उदय का राशियों पर प्रभाव

कर्क राशि

गुरु का उदय होना कर्क राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा रहेगा। किसी डील के पूरा होने में बार-बार परेशानियां आ रही हैं तो जल्द वो पक्की हो सकती है। जिन लोगों के पैसे बिजनेस पार्टनर के पास अटके हैं या कोई दोस्त वापस नहीं दे रहा है तो उन्हें जल्द धन वापस मिलेगा। हाल ही में जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है उन्हें किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। सेहत जुलाई माह तक बढ़िया रहेगी। इस दौरान गंभीर समस्याओं के होने का खतरा कम है।

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: गुरु के नक्षत्र में शनि ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों को मिलेगी करियर में बड़ी सफलता!

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि को गुरु की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है जिसके जातकों के ऊपर आमतौर पर गुरु उदय का शुभ प्रभाव पड़ता है। इस बार भी गुरु का उदय होना धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। जुलाई का महीना आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। पैसों की कमी नहीं रहेगी। खुद के नाम पर कार खरीद सकते हैं। कपल्स का बच्चों के साथ विदेश जाने का प्लान बन सकता है। जिन जातकों की आयु 50 से 90 के बीच है उनकी सेहत मार्च से लेकर जुलाई माह तक बढ़िया रहेगी।

मीन राशि

गुरु की कृपा सदा मीन राशि के जातकों के ऊपर बनी रहती है क्योंकि ये देवगुरु बृहस्पति की प्रिय राशियों में से एक है। जुलाई 2025 में गुरु का उदय होना मीन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके काम एक हफ्ते के अंदर पूरे हो जाएंगे। एक तरफ जहां कारोबारियों को धन लाभ होगा। वहीं दूसरी तरफ दुकानदार नई दुकान का सौदा फाइनल कर सकते हैं। कपल के बीच आई दूरियां खत्म होंगी और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2025 11:43 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola