News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Chandra Gochar 2025: 18 जून 2025 की शाम 6:34 पर चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इससे यहां पहले से मौजूद शनि के साथ चंद्रमा की युति बन रही है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और आंतरिक शांति का प्रतीक माना जाता है, वहीं शनि मेहनत, अनुशासन और कर्म का कारक हैं। मीन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा।
दरअसल मीन एक जलीय राशि है, जो आध्यात्मिकता, संवेदनशीलता और रचनात्मकता से जुड़ी होती है। चंद्रमा की इमोशनल एनर्जी और शनि की गंभीरता का मिश्रण एक अनोखा प्रभाव पैदा करेगा। यह युति उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगी जो मेहनत और धैर्य के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं। यह समय नई शुरुआत, आत्म-विश्लेषण और लंबे समय की प्लानिंग के लिए शानदार है। हालांकि, कुछ राशियों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं कि यह युति किन राशि वालों के लिए अच्छी रहेगी?
कर्क जल तत्व की राशि है। इसके साथ ही कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। मीन राशि में शनि और चंद्रमा की युति कर्क राशि वालों के लिए बहुत अच्छी रहेगी। यह समय इस राशि वालों के लिए आध्यात्मिक और मानसिक विकास का रहेगा। शनि आपको मेहनत करने और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करेगा। अगर आप किसी नई स्किल को सीखना चाहते हैं या पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं तो यह समय इसके लिए परफेक्ट रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से आपको सुकून मिलेगा। इस दौरान अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें और धैर्य से काम लें।
शनि आपकी राशि के स्वामी हैं। इस कारण इस युति का प्रभाव आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा। यह समय आपके करियर और फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए शानदार है। चंद्रमा का प्रभाव आपके मन को शांत रखेगा, जिससे आप अपने गोल्स पर बेहतर फोकस कर पाएंगे। अगर आप कोई पुरानी योजना शुरू करना चाहते हैं या फाइनेंशियल गोल्स सेट करना चाहते हैं, तो यह समय बेस्ट है। तनाव से बचने के लिए रिलैक्स करने का समय निकालें और अपने रूटीन को व्यवस्थित रखें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह युति क्रिएटिविटी और आत्म-अनुशासन को बढ़ाने वाली होगी। आप अपने करियर या निजी जिंदगी में नई शुरुआत कर सकते हैं। शनि का प्रभाव आपको लंबे समय तक चलने वाले फैसले लेने में मदद करेगा। अगर आप कला, लेखन, डिजाइन या किसी रचनात्मक काम से जुड़े हैं तो इस समय आपको सफलता मिल सकती है। अपने टारगेट्स पर फोकस करें और छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ें। इस दौरान जल्दबाजी से बचें और हर फैसले को अच्छे से सोच-समझकर ही लें।
यह युति आपकी राशि में हो रही है। इस कारण इसका असर आपके लिए सबसे ज्यादा सकारात्मक रहेगा। चंद्रमा आपको मानसिक शांति और आत्मविश्वास देगा, वहीं शनि का अनुशासन आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा। यह समय आपके करियर, रिलेशनशिप या पर्सनल ग्रोथ के लिए बड़े फैसले लेने का है। आपकी रचनात्मकता इस दौरान चरम पर होगी, जिसका फायदा आप अपने प्रोजेक्ट्स या बिजनेस में उठा सकते हैं। इस समय ध्यान और मेडिटेशन करने से आपका मन शांत रहेगा। जल्दबाजी से बचें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 19 जून को इन 5 राशियों को मिल सकता है धोखा, रहें सावधान
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।