Yuti Drishti Yog: दो ग्रहों के एक-दूसरे के 0 डिग्री पर स्थिति होने पर युति दृष्टि योग का निर्माण होता है. अब 10 जून 2026, दिन बुधवार को शुक्र और गुरु ग्रह दोनों 0 डिग्री पर मौजूद रहेंगे. इससे दोनों ग्रह मिलकर युति दृष्टि योग बनाएंगे. शुक्र और गुरु का युति दृष्टि योग बनाना राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. इस युति दृष्टि योग के बनने से 3 राशि के लोगों को धनलाभ हो सकता है. इन्हें जीवन में प्रेम में सफलता मिलेगी. शुक्र और गुरु का यह युति दृष्टि योग सिंह, तुला और मीन राशि के लिए लाभकारी होगा. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह और गुरु ग्रह का एक ही राशि कर्क में 0 डिग्री पर होना शुभ साबित होगा. दोनों ग्रहों के 0 डिग्री पर होने से युति दृष्टि योग का निर्माण होगा. इससे रिश्ते और प्रेम में सफलता मिलेगी. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे. जीवन में लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज
तुला राशि (Tula Rashi)
शुक्र और गुरु ग्रह दोनों के युति दृष्टि योग के निर्माण से तुला राशि वालों को फायदा होगा. आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. आपको मेहनत का फल मिलेगा. तुला राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. धनलाभ के योग बनेंगे. अचानक से लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग? जानिए खूबियां और किन आदतों से रहना चाहिए दूर
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के जीवन में इस शुभ योग के बनने से सकारात्मकता आएगी. शुक्र और गुरु का युति दृष्टि योग मीन राशि वालों के रिश्ते में मधुरता लेकर आ सकता है. आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. मीन राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सावधान! गलत तरीके से घड़ी पहनना पड़ सकता है भारी, जानिए हाथ की घड़ी से जुड़े वास्तु नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
4 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines