---विज्ञापन---

ज्योतिष

Guru Shukra की युति से इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात! चमक उठेगी किस्मत

Guru Shukra Yuti 2024: इस बार गुरु-शुक्र की युति कुछ राशियों के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है। उनके जीवन में आ रही परेशानियां जल्द ही खत्म हो सकती हैं। इसके अलावा अगर उनका कोई जरूरी काम पूरा नहीं हो रहा है, तो उन्हें उसमें भी सफलता मिल सकती है।

Guru Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्ञान और बुद्धि ग्रह के कारक गुरु का 1 मई, 2024 को वृषभ राशि में गोचर हो गया है। इससे पहले गुरु ग्रह मेष राशि में विराजमान थे। 1 मई के बाद 19 मई 2024 को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। 19 मई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस बार शुक्र के गोचर से वृषभ राशि में शुक्र और गुरु की युति हो रही है। इस समय दोनों ग्रह एक साथ वृषभ राशि में होंगे।

गुरु-शुक्र की युति से तीन राशियों के लोग धनवान बन सकते हैं। लंबे समय से वह जिस बात को लेकर परेशान चल रहे थे, जल्द ही उन्हें उसका सॉल्यूशन मिल सकता है। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिन्हें गुरु-शुक्र की युति से फायदा हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Budh Shukra Yuti 2024: ग्रहों के राजकुमार और दैत्य गुरु एक साथ करेंगे युति, इन राशियों को मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु-शुक्र की युति शुभ हो सकती है। अगर आप एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जल्द ही आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा कारोबार में तरक्की के भी योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए गुरु-शुक्र की युति वरदान साबित हो सकती है। जो लोग खेल में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं, उन्हें अगले माह तक एक बड़ा अवसर मिल सकता है। घर में चल रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।

मिथुन राशि

भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से मिथुन राशि के जातकों के करियर में एक बड़ा उछाल आ सकता है। सैलरी में भी अच्छी-खासी वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से आप जिस बीमारी से परेशान थे, उससे आपको जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शनिदेव इन 5 राशियों पर 180 दिन तक रहेंगे प्रसन्न, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2024 08:10 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola