Guru Pushya Nakshatra: ज्योतिष शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र को अत्यन्त शुभ तथा सौभाग्यकारक माना गया है। यदि पुष्य नक्षत्र गुरुवार को आए तो उसे गुरु पुष्य योग कहा जाता है। इसी प्रकार शनिवार को पुष्य नक्षत्र होने पर शनि पुष्य तथा रविवार को होने पर रवि पुष्य योग कहा जाता है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार पुष्य नक्षत्र में जो भी कार्य आरंभ किया जाए, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलती है।
इस वर्ष भी 25 मई 2023 (गुरुवार) को पुष्य नक्षत्र होने के कारण गुरु पुष्य योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार चन्द्रमा 24 मई, 2023 (बुधवार) को दोपहर 3.06 बजे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यहां पर वह अगले दिन 25 मई (गुरुवार) को सायं 5.53 बजे तक रहेगा। इस प्रकार गुरुवार को सूर्योदय से लेकर सायं 5.53 बजे तक गुरु पुष्य का शुभ संयोग बन रहा है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Stairs: सीढ़ियों के नीचे भूल कर भी न रखें ये सामान, कंगाल हो जाएंगे
गुरु पुष्य योग में कर सकते हैं ये शुभ कार्य (Guru Pushya Nakshatra)
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस नक्षत्र में सभी प्रकार के मांगलिक व शुभ कार्य किए जा सकते हैं। यदि कोई धार्मिक अनुष्ठान करना चाहें तो वह भी इस संयोग में किया जा सकता है। इनके अलावा खरीदारी के लिए भी इसे शुभ समयकाल माना गया है।
यह भी पढ़ें: नीले रंग का यह फूल दूर करेगा आपकी हर तकलीफ, जानिए इसके तंत्र प्रयोग
अगर आप सोना, चांदी, ज्वैलरी, प्रॉपर्टी, नया वाहन आदि खरीदना चाहते हैं तो इस दिन खरीद सकते हैं। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, गैजेट्स, फर्नीचर, नए वस्त्र आदि भी खरीद सकते हैं। इस योग में गृह प्रवेश के साथ-साथ नया कार्यारंभ का भी मुहूर्त सौभाग्यकारक माना गया है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines