इन 3 राशियों के करियर-नौकरी में तरक्की, गुरु पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग

Guru Purnima Rashifal: साल 2024 का गुरु पूर्णिमा पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग सहित कई अद्भुत और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर 3 राशियों पर सबसे अधिक पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Guru-Purnima

Guru Purnima Rashifal: जीवन में गुरु के महत्व और सम्मान के प्रतीक के तौर पर आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है, जो साल 2024 में 21 जुलाई को पड़ रही है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा, जिसका समापन आधी रात में 12 बजकर 14 मिनट पर होगा। वहीं, इसके साथ उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी सूर्योदय से लेकर मध्य रात्रि तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन साथ ही श्रवण नक्षत्र और प्रीति योग का भी निर्माण होगा। इससे साल 2024 की गुरु पूर्णिमा एक बेहद दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी। यूं तो इन सब योगों का शुभ असर सभी राशियों पर पड़ने की संभावना है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह उनके भाग्योदय का शुरुआत हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

आप पर गुरु ग्रह बृहस्पति की खास कृपा होने के योग हैं। आपके उचित प्रयासों से धन की आमद बढ़ सकती है। लंबे समय से चली आ रही धन संकट की समस्या दूर होगी। आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों के कारोबार में विस्तार हो सकता है। अटके हुए कारोबारी काम पूरे होंगे, लाभ का मार्जिन बढ़ सकता है। जीवन के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

आप पर देवताओं और ग्रहों की विशेष कृपा रहने के योग हैं। आय प्राप्ति के नए साधन सामने आएंगे। आपके धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा, धन की आमद बढ़ेगी। कामकाज में प्रगति होने से नौकरीपेशा जातकों से बॉस खुश रहेंगे। कारोबारी यात्राओं से व्यापारियों को लाभ होगा। व्यापारिक कार्य में प्रगति होगी। स्टूडेंट्स जातकों को स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगीं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल सिद्ध हो सकता है। अपना व्यापार शुरू होने की संभावना है, जिससे विशेष लाभ होने की संभावना है। कारोबारी जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स जातकों को सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा, आपके स्टडी टूर पर जाने के योग हैं। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों की आय बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से भी प्राप्त आय में वृद्धि होगी। धन का प्रवाह तेज होने से आप एक नई गाड़ी ले सकते हैं। फैमिली का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा, हेल्थ भी बढ़िया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ