Guru Purnima: इस बार आषाढ़ माह की पूर्णिमा अथवा गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023, सोमवार को आ रही है। गुरु पूर्णिमा का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। यदि इस दिन प्राचीन तंत्र ग्रंथों में बताए गए पूर्णिमा के उपायों को कर लिया जाए तो व्यक्ति समस्त कष्टों से मुक्त हो जाता है। साथ ही जन्मकुंडली के दुष्ट ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में

गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय (Guru Purnima Ke Upay)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार पूर्णिमा को मां लक्ष्मी की आराधना करना विशेष लाभप्रद रहता है। इस दिन सुबह जल्दी उठ कर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद तुलसी की माला से मां लक्ष्मी के महामंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’ अथवा ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:’ का ग्यारह माला (1100 बार) जप करें। यह उपाय इतना अधिक शक्तिशाली है कि इससे मात्र 15 दिनों में धन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

पूर्णिमा के दिन पानी और दूध को एक साफ बर्तन में डालकर सिरहाने रखकर सोएं। अगले दिन सुबह इस पानी और दूध को कीकर (खेजड़ी) के वृक्ष की जड़ में डाल दें। पूर्णिमा के इस उपाय से जन्मकुंडली में बने अशुभ योग दूर होते हैं। साथ ही राहु और केतु भी शुभ फल देने लगते हैं।

यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में चंद्रमा अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो उसे पूर्णिमा पर चंद्रमा से संबंधित वस्तुएं यथा सफेद फूल, सफेद कपड़े, चावल, चीनी, दही आदि का दान करना चाहिए। इससे चंद्रमा का अशुभ प्रभाव दूर होगा और मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ