Guru Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को सबसे बुद्धिमान और तेज ग्रह माना गया है। इन्हें भाग्य का कारक ग्रह भी कहा जाता है। बता दें कि जब भी गुरु बृहस्पति अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के गुरु बृहस्पति वर्तमान समय में मेष राशि और नक्षत्र भरणी में विराजमान हैं। बता दें कि गुरु ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि या नक्षत्र जरूर बदलते हैं। ऐसे में गुरु बृहस्पति 17 अप्रैल को कृतिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। कृतिका नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों को संभलकर रहना होगा। वहीं कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन का शुभ समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के गुरु बृहस्पति अगले माह यानी 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को सुबह 2 बजकर 57 मिनट पर भरणी नक्षत्र से निकलकर कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बता दें कि गुरु बृहस्पति कृतिका नक्षत्र में 13 जून तक रहेंगे। वहीं 1 मई को गुरु ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृतिका नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों में तीसरा नक्षत्र कहा जाता है। साथ ही कृतिका नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह को माना गया है। बता दें कि शुक्र और गुरु बृहस्पति एक दूसरे के साथ मित्रता का भाव रखते हैं। इन दोनों का प्रभाव लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति के कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष, तुला, कर्क, वृषभ और कुंभ राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा। बता दें कि गुरु मेष राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। जिससे सभी राशियों को विशेष लाभ होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा भी मिलेगा। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशि के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही घर के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार की ओर से कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- अप्रैल के मध्य तक सूर्य के साथ रहेंगे शुक्र देव, तब तक ये 3 राशियों की रहेगी मौज
यह भी पढ़ें- कब है सोमवती अमावस्या, जानें स्नान करने की शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़ें- सवा 4 घंटे तक रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 hr agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
18 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
19 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
21 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines