Guru Margi 2023: ज्योतिषीय गणना में गुरु ग्रह को बेहद खास महत्व दिया जाता है। देवगुरु बृहस्पति इस वक्त मेष राशि में विराजमान हैं। गुरु ग्रह आगामी 31 दिसंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में गुरु ग्रह की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सुख, ऐश्वर्य, धन, दांपत्य जीवन और धर्मक कारक माना गया है। ऐसे में जब कभी गुरु ग्रह अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इन क्षेत्रों पर भी खास प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि गुरु मार्गी से किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथ ही साल 2024 किन राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
धनु राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक गुरु ग्रह 31 दिसंबर 2023 को मार्गी अवस्था में आएंगे। ऐसे में गुरु ग्रह के सीधी चाल में आने से धनु राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदवाल देखने को मिलेगा। इस अवधि में नौकरी और व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी। इसके साथ ही इस दौरान संतान सुख प्राप्त होगा। घर-परिवार में खुशहाली का माहोल बना रहेगा। साल 2024 में भी गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होगी। जिसके परिणामस्वरूप सुख के साधनों में वृद्धि होगी। करियर में नई उंचाई हासिल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में मुनाफा प्राप्त होगा।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह इस वक्त मेष राशि में ही वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में जब गुरु 31 दिसंबर 2023 को मार्गी होंगे तो इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही गुरु की मार्गी अवस्था के दौरान भाग्य का सहयोग मिलेगा। साथ ही साथ रुके हुए कार्यों में गति आएगी। इसके अलावा गुरु ग्रह के प्रभाव से दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बनेंगे। जमीन से जुड़े कार्य आर्थिक लाभ दिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मंगल-गोचर से बना रूचक राजयोग, आज से 45 दिनों तक खुशहाल रहेंगे 8 राशियों के लोग
सिंह राशि
सिंह राशि से संबंधित जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ फलदायी है। इस दौरान गुरु ग्रह के प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता आएगी। इस अवधि में किस्मत का भी भरपूर साथ मिलेगा। इसके अलावा गुरु के शुभ प्रभाव से साल 2024 भी गुलजार रहेगा। नए साल में भवन और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। अविवाहितों को शादी के लिए प्रस्ताव आएंगे। कुल मिलाकर गुरु का यह गोचर सिंह राशि के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines