---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मंगल-गोचर से बना रूचक राजयोग, आज से 45 दिनों तक खुशहाल रहेंगे 8 राशियों के लोग

Mangal Gochar in Scorpio: मंगल देव आज वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। जिससे रूचक नामक राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में मंगल का यह राजयोग 8 राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

Mangal Gochar in Scorpio Ruchak Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, मंगल देव आज यानी 17 नवंबर 2023 को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल का यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल मंगल के गोचर से रूचक नामक राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में मंगल के गोचर से बनने वाला रूचक राजयोग 8 राशि वालों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि मंगल के गोचर से बना राजयोग 8 लकी राशि वालों के जीवन में क्या-क्या बदलाव लाएगा।

वृषभ राशि

मंगल के गोचर से बना रूचक राजयोग, वृषभ राशि के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। मंगल देव इस राशि के 7वें भाव में प्रवेश किए हैं। ऐसे में रूचक राजयोग का शुभ फल प्राप्त होगा। जिसके परिणामस्वरूप नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। हालांकि मंगल गोचर के दौरान विवादों से बचकर रहना होगा। मंगल गोचर में धन की कमी दूर होगी। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। मंगल देव राशि परिवर्तन करके इस राशि के छठे भाव में प्रवेश किए हैं। गोचर के परिणामस्वरूप विरोधी परास्त होंगे। इसके अलावा मंगल गोचर से बना रूचक राजयोग भी लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा रोग से भी मुक्ति मिलेगी। हालांकि इस दौरान दूसरे को उधार देने से बचना होगा।

सिंह राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, मंगल का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल इस राशि के चौथे भाव में मंगल के आने से रूचक राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में इस राजयोग के प्रभाव से सुख के साधनों में वृद्धि होगी। भवन और वाहन का सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर पदोन्नति का योग बनेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

मंगल देव कन्या राशि के तीसरे भाव में गोचर किए हैं। ऐसे में मंगल का यह गोचर कन्या राशि के लिए शुभ कहा जा रहा है। इस दौरान मेष राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। हलांकि इस दौरान दुर्घटना के योग बन सकते हैं, ऐसे में बिलकुल सतर्क रहें। बिजनेस में आर्थिक प्रगति के साथ-साथ नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल का यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी और मंगलकारी है। दरअसल मंगल-गोचर से बना रूचक राजयोग इस राशि से संबंधिक जातकों के लिए शुभ फालदायी साबित होगा। इस अवधि में बेरोजगार युवकों को मन मुताबिक नौकरी मिलेगी। जबकि नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन का लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान खूब मुनाफा प्राप्त होगा। हलांकि जीवनसाथी से विवादों को लेकर सतर्क रहना होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की ज्योतिष भविष्यवाणी, फाइनल में किसके साथ होगी टीम इंडिया की भिड़ंत?

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगल देव मकर राशि वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। दरअसल मंगल गोचर काल में निवेश से आर्थिक लाभ और बिजनेस में खूब तरक्की हासिल करेंगे। कार्यस्थल पर कार्यों सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के साथ-साथ कार्यों में खूब सफलता अर्जित करेंगे। इसके अलावा रूचक राजयोग का भी जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। कुल मिलाकर मंगल का यह राशि परिवर्तन मकर राशि के लिए मंगलकारी कहा जा सकता है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

मंगल के गोचर से कुंभ राशि वालों को भी रूचक राजयोग का लाभ प्राप्त होगा। मंगल देव के शुभ प्रभाव से कुंभ राशि वालों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। इसके अलावा जो लोग जॉब कर रहे हैं, वे प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। इस दौरान रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कर्ज इत्यादि से छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल का यह राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। दरअसल मंगल गोचर से परिणामस्वरूप धन लाभ होगा। इसके साथ ही मंगल-गोचर की पूरी अवधि में किस्मत का साथ मिलेगा। लव लाइफ में खुशहाली नजर आएगी। नौकरी में उन्नति के प्रबल योग हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान जो भी यात्रा करेंगे, उससे लाभ प्राप्त होगा। छात्रों को इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 16, 2023 11:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola