Guru Margi in Aries: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ माना गया है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, गुरु चार महीने बाद मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। दरअसल बृहस्पति देव 4 सितंबर 2023 को मेष राशि में वक्री हुए थे जो अब 29 दिसंबर को इसी राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह का यह मार्गी गोचर ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और शुभ माना जा रहा है। इसके अलावा गुरु गोचर की अवधि में नव पंचम योग भी बनेगा। ऐसे में गुरु ग्रह का मार्गी होना सिंह समेत कई राशियों के लिए साल 2024 के लिए भी लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं कि दिसंबर माह में गुरु का गोचर किन 5 राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
कर्क राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, गुरु का मार्गी होना कर्क राशि से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। दरअसल 29 दिसंबर को जब गुरु ग्रह मेष राशि में मार्गी होकर प्रवेश करेंगे तो कर्क राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। गुरु ग्रह की कृपा से इस अवधि में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस में जो भी निवेश करेंगे, उसमें फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को भी इस अवधि में विशेष लाभ प्राप्त होगा। यात्रा से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक है। जब गुरु ग्रह मार्गी अवस्था में लौटेंगे तो सिंह राशि वालों को जिंदगी में खास सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन का लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना होगी। अधिकारी कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। इसके साथ ही जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान बड़ी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लव लाइफ में खुशियां बरकरार रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान गुरु ग्रह का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। बिजनेस में निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शादीशुदा जातकों को इस दौरान वैवाहिक जीवन में खुशियां नजर आएंगी। किसी साथी से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी गुरु का यह मार्गी परिवर्तन शुभ साबित होगा।
धनु राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, धनु राशि के लिए गुरु का मार्गी होना अत्यंत शुभ फलदायी है। दरअसल जब गुरु मार्गी अवस्था में लौटेंगे तो बिजनेस और रोजगार में खूब तरक्की देखने को मिलेगी। इसके साथ ही बिजनेस में बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। व्यापार में निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को प्रमोशन का लाभ प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: बुध की उल्टी चाल से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, भाग्योदय से साथ होगा खूब धन लाभ
मीन राशि
गुरु के मार्गी अवस्था में माने से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। गुरु-मार्गी की अवधि में व्यापार में खूब आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। गुरु-गोचर की अवधि में यात्रा के कई योग बनेंगे जो आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ है। इस दौरान लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ-साथ प्रमोशन का भी लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
9 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines