बुध की उल्टी चाल से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, भाग्योदय से साथ होगा खूब धन लाभ

Budh Vakri 2023: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध देव 13 दिसंबर से उल्टी चाल चलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि बुध की वक्री चाल से किन राशियों को फायदा हो सकता है।

budh vakri

Budh Vakri December 2023: ज्योतिषीय गणना में बुध को वाणी, बुद्धि, व्यापार, कौशल क्षमता इत्यादि का कारक माना गया है। इसे ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। शुभ ग्रह के रूप में बुद देव जब कभी भी अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषी पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 13 दिसंबर 2023 से उल्टी चाल चलने वाले हैं। वैसे तो बुध की इस वक्री (उल्टा) चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इसकी उल्टी चाल का असर 4 राशियों पर शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि बुध का वक्री होना किन 4 राशियों के लिए शुभ है।

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, बुध की वक्री चाल मेष राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। दरअसल मेष राशि वालों के लिए 13 दिसंबर 2023 के बाद का समय बेहद खास रहने वाला है। दरअसल जब बुध मार्गी होंगे तो इस राशि के जातकों का भाग्योदय शुरू हो जाएगा। बुध वक्री की अवधि में दांपत्य जीवन और लव लाइफ शानदार रहने वाला है। घर-परिवार से लोगों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। जॉब-बिजनेस के लिए यह समय बेहद शुभ फलदायी साबित होगा।

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

मिथुन राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक बुध का वक्री होना मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी है। दरअसल इस दौरान बुध देव की कृपा से बिजनेस में खूब तरक्की करेंगे। नौकरी में भी तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। लव लाइफ में खुशहाली देखने को मिलेगी। व्यापार के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी। इस दौरान भाग्योदय के प्रबल योग बनेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध के वक्री गोचर से कर्क राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा। इसके अलावा नौकरी पेशा वालों के लिए भी बुध का यह गोचर विशेष लाभदायी साबित होगा। दरअसल इस दौरान बुध देव की कृपा से नौकरी में खूब तरक्की करेंगे। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के साथ दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना होगी। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश से धन लाभ की प्रबल संभावना है।

वृश्चिक राशि

बुध के वक्री होने का असर वृश्चिक राशि वालों पर भी विशेष रूप से पड़ेगा। बुध देव की विशेष कृपा से इस दौरान कार्यों में जबरदस्त सफलता प्राप्त करेंगे। बिजनेस में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस दौरान बिजनेस में खूब मुनाफा प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कर्ज इत्यादि से छुटकारा मिल सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लव लाइफ से लिए यह समय बेहद शुभ कहा जा रहा है। मानसिक विकार से मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ