हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Guru Margi: 11 मार्च से बदलेंगे इन 5 राशियों के सितारे, गुरु की सीधी चाल से चमचमाएगा भाग्य, होगा अपार धन लाभ

Guru Margi: 11 मार्च से गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे, जिससे 5 राशियों के जातकों के भाग्य के सितारे चमकेंगे. इससे इन जातकों का धन, करियर और कामकाज अचानक फलने-फूलने लगेगा? जानिए कौन-सी 5 राशियों के लिए यह समय अपार लाभ और सफलता लाएगा?

विज्ञापन

Guru Margi: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, धन, संतान, विवाह और आस्था के कारक माने गए हैं. फिलहाल वे मिथुन राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चल रहा है. फिलहाल उनकी चाल भी तेज है, क्योंकि वे ‘अतिचारी’ हैं. यही कारण है कि पहले वे एक राशि में लगभग एक साल ठहरते थे, अब इतने ही समय में वे 3 राशियों में गोचर कर लेंगे. मार्च महीने में गुरु ग्रह मिथुन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे.

द्रिक पंचांग के अनुसार, यह ज्योतिषीय घटना बुधवार 11 मार्च की सुबह में 08:58 AM बजे संपन्न होगी. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि गुरु की सीधी चाल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, 5 राशियों के लिए यह उनकी किस्मत खोलने की चाबी हो सकता है, जिससे इन राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और काम-धंधे से अपार धन लाभ होने के योग बनेंगे. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए इस समय काफी लाभकारी रहेगा. गुरु की सीधी चाल से आपके करियर में नए अवसर आएंगे. कामकाज में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी में प्रमोशन या कारोबार में लाभ की संभावना बनी हुई है. पुराने निवेश लाभ देने लगेंगे. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और रिश्तों में सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखें. यह समय आपके लिए योजना बनाने और नए प्रोजेक्ट शुरू करने का भी उत्तम रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए मार्च से भाग्य का दरवाजा खुलने वाला है. गुरु की शुभ स्थिति से धन लाभ की स्थिति बनेगी. व्यापार और नौकरी में लाभ और प्रगति का मार्ग साफ दिखेगा. संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी. परिवार और घर में सुख-शांति बनी रहेगी. अध्ययन या शिक्षा में रुचि बढ़ेगी. सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी. पुराने परेशान करने वाले कामों का समाधान भी होगा. इस समय में सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा.

यह भी पढ़ें: Deepak Lightning Rules: क्या आप भी जलाते हैं ‘सांझ का दीया’, भूल से भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद‘

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु की सीधी चाल नई ऊर्जा लेकर आएगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. करियर में बदलाव या नए अवसर मिलेंगे. व्यापारियों के लिए भी लाभ की संभावना है. धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में सामंजस्य और सहयोग मिलेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. इस समय नई योजना बनाना और पुराने कामों को पूरा करना शुभ रहेगा. शिक्षा और सीखने के अवसर भी मिलेंगे.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मार्च में गुरु का मार्गी होना विशेष रूप से शुभ रहेगा. भाग्य मजबूत होगा और मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी या व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. धन लाभ के साथ-साथ सम्मान और सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बच्चों या बड़ों के सहयोग से काम पूरे होंगे. यात्रा का योग भी बन सकता है. यह समय आपको नए निवेश और करियर निर्णय लेने के लिए उत्तम रहेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद सकारात्मक रहेगा. गुरु की सीधी चाल से कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में लाभ के संकेत हैं. धन की प्राप्ति होगी और पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक स्थिति शांत रहेगी. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. सीखने और ज्ञान प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है. नए अवसर हाथ आएंगे और भाग्य आपका साथ देगा.

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जीवन में बढ़ती रहेगी सुख-समृद्धि, दुख रहेगा हमेशा दूर, याद रखें नीम करौली बाबा की ये 5 बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola