Guru Margi 2025: गुरु बृहस्पति की सीधी चाल इन 3 राशियों पर पड़ेगी भारी, जीवन में मचेगी उथल-पुथल!

Guru Margi 2025: 4 फरवरी, 2025 से गुरु ग्रह की सीधी चाल का असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से होगा। गुरु के मार्गी होकर सीधी चाल कहने से 3 राशियों पर नेगेटिव असर होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और बृहस्पति ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कैसे कम कर सकते हैं?

Guru-Margi-2025-Horoscope

Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ज्ञान, धन, धर्म और वैवाहिक सुख के कारक हैं। वे एक राशि में लगभग 13 महीने तक रहते हैं, फिर अगली राशि में प्रवेश करते हैं। मौजूदा स्थिति में गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में हैं और अभी वक्री अवस्था में हैं। वैदिक ज्योतिष कि गणना के अनुसार वे 4 फरवरी, 2025 से मार्गी हो जाएंगे। गुरु बृहस्पति को देवगुरु कहा जाता है और यह ज्ञान, धर्म, धन और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। जब गुरु ग्रह मार्गी होता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।

विज्ञापन

119 दिनों के बाद मार्गी होंगे गुरु

गुरु बृहस्पति लगभग 119 दिनों तक वक्री अवस्था के बाद मार्गी होने वाले हैं। वे 4 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। गुरु बृहस्पति के मार्गी होकर सीधी चाल चलने का राशियों पर मिश्रित असर होगा और 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इससे कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों नकारात्मक असर होने के योग हैं। गुरु बृहस्पति का 3 राशियों पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

मार्गी गुरु का राशियों पर नेगेटिव असर

गुरु बृहस्पति के मार्गी होने का प्रभाव ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वे ज्ञान, समृद्धि और शुभता के कारक ग्रह होने के बावजूद उनकी सीधी (मार्गी) चाल का 3 राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव होगा। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं और बृहस्पति ग्रह के नेगेटिव असर को कैसे कम कर सकते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

इस अवधि में आपके आर्थिक मामलों में अनिश्चितता बनी रह सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है, जिससे बचत पर असर पड़ सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। परिवार और जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। मानसिक तनाव और सिरदर्द जैसी समस्याएं उभर सकती हैं। खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। बृहस्पति दोष को दूर करने के लिए गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और बृहस्पति देव की पूजा करें। बड़ों का आशीर्वाद लें और जरूरतमंदों को चने की दाल दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में दबाव और राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन में देरी हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि गलत निर्णय लेने की संभावना अधिक है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्तावों में देरी हो सकती है। गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करें और जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे बेहद लाभ होगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। आप अपने फैसलों को लेकर अनिश्चित महसूस कर सकते हैं। आत्मबल कमजोर हो सकता है। वित्तीय मामलों में लापरवाही से कर्ज बढ़ सकता है। पुराने ऋण चुकाने में समस्या आ सकती है। कर्ज का बोझ से कार्य-व्यवहार और व्यापार पर नेगेटिव असर होगा। हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। संतुलित आहार और योग का सहारा लें। जब भी पूजा करें, भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखें और गरीबों को भोजन कराएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ