हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Guru Margi: 4 फरवरी को 3:19 PM बजे से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मार्गी गुरु बरसाएंगे धन!

Guru Margi: देवगुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर, 2024 को वक्री अवस्था में आए थे और 119 दिन तक उल्टी चाल चलने के बाद वे 4 फरवरी, 2025 को दोपहर बाद मार्गी हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, देवगुरु के मार्गी होने से 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है और उनके यहां धन बरस सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Guru Margi: 4 फरवरी से देवगुरु बृहस्पति मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। वे पिछले साल यानी 2024 में 9 अक्टूबर को वक्री अवस्था में आए थे। इस अवस्था में कुल 119 दिनों तक उल्टी चलने के बाद गुरु बृहस्पति 4 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु का मार्गी होना जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव और उन्नति का संकेत माना जाता है। यह समय धन लाभ, सफलता और नए अवसरों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने का ज्योतिष महत्व

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष शास्त्र में सबसे शुभ और लाभकारी ग्रह माना गया है। जब बृहस्पति मार्गी यानी सीधी चाल चलते हैं, तो उनका प्रभाव और भी अधिक शुभ और प्रभावशाली हो जाता है। मार्गी गुरु का अर्थ है कि गुरु ग्रह की गति सामान्य और सीधा होना। इससे उनकी शुभता और ऊर्जा अधिक प्रभावी ढंग से काम करती है। गुरु बृहस्पति ज्ञान, धन, समृद्धि, विवाह, संतान और सौभाग्य का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। उनके मार्गी होने के बाद इन सब फील्ड में उनके फल देने की शक्ति बढ़ जाती है। बृहस्पति कर्म और भाग्य दोनों को प्रभावित करते हैं, इसलिए उनके मार्गी होने के दौरान, व्यक्ति के कर्मों का फल अधिक शुभ और जल्दी रूप से मिलता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने का राशियों पर असर

मान्यता है कि मार्गी गुरु का प्रभाव धन भाव यानी दूसरा भाव, भाग्य यानी 9वें और लाभ भाग यानी 11वें भाव पर पड़ता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 4 फरवरी। 2025 से गुरु ग्रह के मार्गी होने का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह बेहद लाभकारी रहने के संकेत दर्शा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायियों को लाभ और नए ग्राहक मिलने के योग रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

मार्गी गुरु का प्रभाव मेष राशि के धन भाव पर पड़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यवसायियों को नए लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। निवेश के नए अवसरों को तलाशें, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बहुत ही शुभ है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में नए ग्राहक और साझेदारी के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहने से ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, लेकिन अत्यधिक काम से थकान हो सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। धन का सही निवेश करें और अधिक खर्च से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा है। उन्हें अच्छे संस्थानों में दाखिला मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

गुरु के मार्गी होने से वृश्चिक राशि के जातकों के सप्तम भाव में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और साझेदारी में अच्छा धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में भी सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह समय बहुत अच्छा है। वे अपने पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

मार्गी गुरु धनु राशि के लिए अत्यंत शुभ है। करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योग और व्यायाम से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से से सुखद समाचार मिल सकते हैं।नए लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभ के योग हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में भी पदोन्नति और वेतन में वृद्धि की संभावना है। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। रचनात्मकता में वृद्धि होगी और आप नए विचारों से भर जाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको सम्मान मिलेगा। यदि किसी को संतान की प्राप्ति का इंतजार है, तो यह समय उनके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola