हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुरु की चाल में बदलाव से इन 3 राशियों पर संकट के बादल, फूंक-फूंक कर रखना होगा हर कदम

Guru ki Chaal: अगस्त आते ही देवगुरु बृहस्पति ने अपनी चाल में बदलाव कर लिया है, जिसका देश-दुनिया पर व्यापक असर होगा। यूं तो इससे अधिकांश राशियों पर सकारात्मक असर होने के योग हैं, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर इसका खास नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Guru ki Chaal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। अगस्त महीना आते ही धन, शिक्षा, विवाह और संतान के स्वामी ग्रह बृहस्पति ने अपनी चाल बदल ली है। उन्होंने रोहिणी नक्षत्र के तीसरे पद से चौथे पद में प्रवेश कर लिया है। वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह बृहस्पति की चाल में परिवर्तन से इसका असर सभी ग्रहों और राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका बेहद नकारात्मक असर होने की आशंका है, आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

गुरु की चाल का राशियों पर नेगेटिव असर

मिथुन राशि

गुरु की चाल में बदलाव का मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल असर होने के योग हैं। साझेदारी के व्यापार से जुड़े जातकों को भारी हानि होने की आशंका है। विदेश से हो रहे कारोबार में भी जबरदस्त आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों को परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलने से डिप्रेशन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आने वाले दिनों में भागदौड़ बढ़ेगी। लेकिन काम का रिजल्ट मेहनत के अनुरूप नहीं होगा। कार्यस्थल पर माहौल नकारात्मक रहेगा। आपकी स्वास्थ्य समस्याएं उलझने वाली हैं। माता की खराब सेहत और बिगड़ सकती है। इससे मन दुखी रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के ऊपर गुरु ग्रह बृहस्पति की चाल बदलने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपके स्वभाव में नकारात्मक विचार और बदलाव आने के योग हैं। बात-बात पर गुस्सा करने की आदत से लोग आपसे परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बढ़िया नहीं है। ऑफिस में विरोधी आप पर हावी होंगे। आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकते हैं। नौकरी भी जा सकती है। लाइफ पार्टनर के हेल्थ इश्यू को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। कानूनी मामलों से फंसने से धन और समय की हानि होगी। कारोबारियों का बिजनेस पार्टनर से झगड़ा या मनमुटाव होने की आशंका है। लाभ के मार्जिन में कमी आएगी।

विज्ञापन

मकर राशि

गुरु ग्रह बृहस्पति की चाल में बदलाव होने से मकर राशि के जातकों के जीवन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। घरवालों के बीच अनबन होने से घर का माहौल कलहपूर्ण रहेगा। आपके ऑफिस से जुड़ी परेशानियां आपको डिप्रेशन में ला सकती हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी कलीग भी विरोधी बन जाएंगे। आपकी की नई योजनाएं फ्लॉप हो सकती हैं। कारोबारियों की बिजनेस पार्टनर से दूरी बढ़ेगी। व्यापार की बाधाएं डबल होने की आशंका है। जिसका नेगेटिव असर व्यापार पड़ होगा। लव लाइफ की चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में ही क्यों हुआ महाभारत युद्ध, श्रीकृष्ण भी रो पड़े यहां से जुड़ी घटना जानकर…दहल जाएगा आपका भी दिल

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: देरी से विवाह करती हैं इन 3 तारीखों को जन्मी लड़कियां, ऐसा होता है इनका लव अफेयर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola