हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर गुरु का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का वक्त, हर ख्वाहिश होगी पूरी

विज्ञापन

Akshay Tritiya: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया (अथवा आखा तीज) को अबूझ सावा माना जाता है। इस दिन को समस्त प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए अतिउत्तम बताया गया है। इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 (शनिवार) को आ रही है। इसके साथ ही इस दिन गुरु-राहु का भी संयोग हो रहा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस दिन कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। इस दिन अमृत सिद्धि योग, रवि योग, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग तथा विडाल योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय गुरु और बुध का भी गोचर हो रहा है। ऐसे में अक्षय तृतीया सभी राशियों पर बड़ा प्रभाव डालेगा। यद्यपि 4 राशियों पर इसका विशेष शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए इन 4 राशियों के बारे में

यह भी पढ़ें: Guruwar Ke Upay: बिगड़ी किस्मत बनाने के लिए आज ही करें गुरु के उपाय

विज्ञापन

इन राशियों के लिए शुभ रहेगी आखा तीज (Akshay Tritiya)

मेष राशि

क्रिएटिविटी बढ़ने से दिमाग में नए-नए आइडियाज आएंगे जिन्हें आजमाने से आपको तरक्की मिल सकती है। कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो आपके जीवन की दिशा बदल देगा। किसी खास मित्र या परिचित की सहायता से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है जो आर्थिक लाभ दिलाएगा।

कर्क राशि

घर के बड़ों के सहयोग से सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। प्राइवेट जॉब करते हैं तो सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कॅरियर का ग्राफ भी तेजी से ऊपर की ओर जाएगा। अपनी लीडरशिप स्किल के चलते आप दूसरों से अपने काम निकलवा लेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Mole on Face: होंठ का तिल कामुक और ललाट का तिल करोड़पति बनाता है

तुला राशि

अपनी स्मार्ट वर्किंग के चलते हर जगह सफलता प्राप्त करेंगे। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। घर में भी कोई बड़ा धार्मिक आयोजन संभव है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छे पर्सनल संबंधों के चलते कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। दान-पुण्य के काम भी करेंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

इस राशि के लिए अक्षय तृतीया कई खुशखबरियां लेकर आ रही है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होगा, पॉजिटिव एनर्जी से ओतप्रोत रहेंगे। जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे पूरा कर ही लेंगे। अपने बौद्धिक चातुर्य और सूझबूझ से बिगड़े काम भी आसानी से बना लेंगे। कलीग्स और अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola