Guru Gochar 2024: ज्योतिष में गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। जन्म कुंडली में गुरु के बलवान होने से व्यक्ति के ज्ञान और धन में वृद्धि होती है। साधक की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती है और बड़े भाई के साथ संबंध अच्छे रहते हैं। हालांकि जब-जब देवगुरु बृहस्पति का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका गहरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 34 दिन बाद 28 नवंबर 2024 को देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। चंद्रमा यानी चंद्र देव को रोहिणी नक्षत्र का स्वामी माना जाता है। जो व्यक्ति को सुख, समृद्धि और संतान सुख प्रदान करता है। 28 नवंबर 2024 को देवगुरु बृहस्पति के गोचर करने से 12 में से 3 राशियों के जातकों को गुरु और चंद्रमा दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे उनके अटके काम जल्द पूरे हो सकते हैं। इसी के साथ पैसों की तंगी से भी मुक्ति मिलने की संभावना है।
गुरु गोचर का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि
देवगुरु बृहस्पति का गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, जिससे मोटा मुनाफा होगा। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे जातकों को धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनकी आय में अचानक वृद्धि होगी। इसके अलावा निवेश से भी आने वाले दिनों में अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग हैं।
ये भी पढ़ें- Guru Shukra Yuti 2024: दिवाली पर इन 3 राशियों के अधूरे सपने होंगे पूरे! गुरु-शुक्र की युति से बना समसप्तक योग
कर्क राशि
नौकरीपेशा जातकों की मेहनत रंग लाएगी। बॉस को आपका काम बहुत अच्छा लगेगा, जिसके बाद वो आपकी सैलरी भी बढ़ा सकते हैं। कारोबार के चलते की जाने वाली यात्राएं लाभदायक रहेंगी। 34 दिन में अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ सुनहरे पल बिताने का भी मौका मिलेगा। राजनीति और धार्मिक कार्यों से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि
गुरु का चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर करना मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल होंगे। शादीशुदा जातकों के घर का माहौल अनुकूल रहेगा। बड़े-बुजुर्गों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिन लोगों की दुकान है, उनकी सेल में वृद्धि होगी। सेल में बढ़ोतरी होने से मुनाफे में इजाफा होगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: घर के बाहर या अंदर कहां लगाएं मनी प्लांट? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines