Guru Gochar: पारंपरिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, बुद्धि, विद्वता और आध्यात्म का कारक ग्रह बताया गया है। यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में गुरु अनुकूल हो तो ऐसा व्यक्ति निश्चित रूप से बड़ा अधिकारी, जज, राजनेता बनता है। यदि नहीं भी बनता है तो भी वह जिस भी फील्ड में जाता है, वही सर्वोच्च स्तर पर पहुंचता है। परन्तु बृहस्पति के प्रतिकूल होने पर व्यक्ति का भाग्य हमेशा के लिए सो जाता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार गुरु एक सौम्य ग्रह है। अगर अकेला गुरु ग्रह किसी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाए तो उस व्यक्ति की किस्मत रातोंरात भी बदल सकती है। इस वर्ष 22 अप्रैल 2023 को गुरु गोचर कर मेष राशि में प्रवेश करेगा। गुरु का मेष में जाना गजलक्ष्मी योग का निर्माण करेगा जिसे एक शुभ योग माना गया है।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशियों पर छप्पर फाड़ पैसा बरसेगा, बहुत शुभ रहेगा फरवरी का महीना
सभी राशियों पर होगा इस राशि गोचर का प्रभाव (Guru Gochar)
बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अपना असर डालेगा। गजलक्ष्मी योग का बनना खास तौर पर 3 राशियों के लिए विशेष शुभ रहने वाला है। इन 3 राशियों के लोग गुरु की कृपा से जल्द ही कोई बड़ी प्रॉपर्टी या वाहन भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी इनके जीवन में आने वाले समय में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। जानिए इन राशियों के बारे में
कर्क राशि (Kark Rashifal 2023)
गुरु का गोचर (Guru Gochar) कर्क राशि के लिए कामयाबी और आनंद का समय लेकर आ रहा है। वे जिस भी फील्ड में है, वहीं पर सफलता प्राप्त करेंगे। आए दिन नई खुशखबरियां मिलती रहेंगी। बृहस्पति और शनि दोनों के ही अनुकूल होने के कारण इस राशि के जातक कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। किसी पुराने प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट किए गए पैसे से भी अच्छा रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: बना गुरु-चांडाल योग, इन लोगों पर होगी आफतों की बारिश, जानिए कैसा रहेगा सबका भाग्य
तुला राशि (Tula Rashifal 2023)
मेष राशि में बनने वाला गजलक्ष्मी योग तुला राशि वाले जातकों के लिए सुखद भविष्य लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों की इनकम में एकदम से जबरदस्त ग्रोथ होगी। मैरिड लाइफ और पर्सनल लाइफ भी उम्मीदों से ज्यादा बेहतर रहेगी। बहुत जल्द ये लोग अपना खुद का मकान या फ्लैट भी खरीद सकते हैं। नई लग्जरी कार खरीदने के भी योग बन रहे हैं।
धनु राशि (Dhanu Rashifal 2023)
शनि और गुरु का गोचर धनु राशि के लिए शुभ रहेगा। अब तक ये लोग अपनी जिन इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाए थे, अब उन्हें पूरा कर पाएंगे। भाग्य की अनुकूलता के चलते बहुत जल्द ये किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवादों का भी निपटारा होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। पुराने घर को छोड़कर नए मकान में शिफ्ट होने का भी योग बन रहा है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines