---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Gochar: मिथुन राशि में गुरु गोचर से मालामाल होंगी ये 7 राशियां, अपार धन के साथ मिलेगी हर काम में सफलता!

Guru Gochar: साल 2024 में गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं और 2025 में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। विशेष रूप से 7 राशियों के लिए यह गोचर बेहद शुभ फलदायी होगा। आइए जानते हैं, ये 7 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Guru Gochar: बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं, इसलिए वे ‘देवगुरु’ कहलाते हैं। वे सभी ग्रहों में सबसे बड़े और शुभ हैं, इसलिए ‘गुरु ग्रह’ कहलाते हैं। वे धनु और मीन राशियों के स्वामी हैं, वहीं कर्क राशि में वे उच्च और मकर राशि में नीच के होते हैं। गुरु बृहस्पति एक राशि में लगभग 1 साल रहते हैं। इसलिए एक राशि में दोबारा आने में उन्हें लगभग 12 साल का समय लग जाता है।

इस साल 2024 में गुरु ग्रह बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं, जबकि साल 2025 में 14 मई को वे राशि परिवर्तन कर बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में गोचर करेंगे। यूं तो गुरु ग्रह का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों को गहराई से प्रभावित करेगा, लेकिन 7 राशियों के लिए यह बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Pitru Paksh 2024: कर्ण की इस गलती के कारण हुई पितृपक्ष की शुरुआत!

कन्या राशि में गुरु गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

आपके आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ाने के विशेष उपायों से आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। कारोबारियों के व्यापार में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट जातक प्रगति करेंगे, उनका मन पढ़ाई में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

गुरु ग्रह के आपकी राशि में विराजमान होने के प्रभाव से आपके स्वभाव में धैर्य और स्थिरता में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ने के योग हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में मान्यता मिलेगी। व्यापार में जबरदस्त लाभ होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Mangal Gochar 2024: सोने जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मंगल की बदली चाल से होंगे मालामाल!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो संचार कौशल स्वामी ग्रह हैं। इस राशि में गुरु गोचर के असर से आपके संचार कौशल में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, आपकी आमदनी बढ़ेगी। जॉब बदलने एक इच्छुक जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। सोशल मीडिया मार्केटिंग से व्यापार में लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों को क्रिएटिव फील्ड में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।

सिंह राशि

आपके स्वभाव में निश्चलता बढ़ेगी और आप भावनात्मक रूप से मजबूत बनेंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान्यता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपका भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

मिथुन राशि में गुरु गोचर से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जो आपके बैंक बैलेंस में भी दिखेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। कारोबारियों के व्यापार में विस्तार होगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे, वहीं, लव लाइफ में में गहराई आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि

आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। आपके स्वभाव में कोमलता आएगी। आत्मविश्वास और धैर्य में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होने धन को लेकर मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी। जॉब से जुड़े जातकों के काम को प्रतिष्ठा मिलेगी। आपका प्रमोशन हो सकता है। ऑनलाइन कैम्पेन से व्यापार में शानदार लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

आपके बातचीत के कौशल में सुधार होगा। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक संकट दूर होंगे। बेरोजगार युवाओं को पसंद की नौकरी मिल सकती है। कपड़ा, खानपान, कॉस्मेटिक, ट्रांसपोर्ट के व्यापार में लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों को रचनात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: चौथ का चांद देखना है मना, गलती से दिख जाए तो करें ये 9 उपाय

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2024 06:44 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola