Guru Gochar: मेष में उदय हुआ गुरु, इन 3 राशियों को दिलाएगा प्रॉपर्टी और पैसा

Guru gochar, Gajakesari Yoga
विज्ञापन

Guru Gochar: वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों को मानव जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जोड़ा गया है। देवगुरु बृहस्पति को भी ज्ञान, बुद्धि, आत्मा और शासनतंत्र से जोड़ा गया है। ऐसे में गुरु का गोचर, गुरु का अस्त या उदय होना आदि का हम सभी पर व्यापक प्रभाव डालता है।

पंचांग की गणना के अनुसार हाल ही में 29 अप्रैल 2023 को गुरु मेष राशि में उदय हो चुका है। इससे हंस योग का निर्माण हो रहा है जिसे अत्यन्त शुभ योग माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार गुरु का गोचर तथा हंस राजयोग सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ शुभ समाचार लेकर आएगा। जानिए किन राशियों के लिए यह सर्वाधिक शुभ रहेगा।

Advertisment

मेष में गुरु का उदय (Guru Gochar) इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

कर्क राशि

जिन लोगों की राशि कर्क है, उनके लिए हंस राजयोग का बनना अत्यन्त शुभ रहेगा। उन्हें व्यापार और कॅरियर में लगातार आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वे जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वहीं पर उन्हें सफलता मिलेगी, ऑफिशियल काम के चलते विदेश जाने का भी अवसर मिल सकता है।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को गुरु का गोचर अचानक धनलाभ कराएगा। यदि किसी को पहले से उधार दे रखा है और वह पैसा अटका हुआ है, तो वह भी आपको वापिस मिलेगा। उदय होता गुरु नया वाहन खरीदने के भी योग बना रहा है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इनकम के नए सोर्स बनेंगे, व्यापार में भी मुनाफा होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान होने के भी योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ