Shani Gochar Rashifal: 2026 में इन 3 राशियों की किस्मत चमकाएंगे शनिदेव, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Shani Gochar Rashifal: साल 2026 में शनि ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. नए साल में शनि के गोचर से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. शनिदेव की 3 राशि के लोगों पर विशेष कृपा रहेगी. 2026 में इन लोगों का गोल्डन टाइम शुरू होगा.

Shani Gochar Rashifal

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Shani Gochar Rashifal: नए साल में शनि ग्रह मीन राशि में मार्गी रहेंगे. मीन राशि में रहते हुए शनि ग्रह 20 जनवरी 2026 को भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद शनि ग्रह का 17 मई 2026 को रेवती नक्षत्र में गोचर होगा. 27 जुलाई 2026 को शनि ग्रह मीन राशि में वक्री होंगे और 11 दिसंबर को फिर से मीन राशि में मार्गी होंगे. शनि ग्रह के इस प्रकार गोचर करने से इसका प्रभाव राशि जातकों पर पड़ेगा. शनि के गोचर का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. इसके प्रभाव से इन राशि जातकों को करियर और कारोबार में लाभ होगा. शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से 2026 में तीन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा.

2026 में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

मेष राशि

मेष राशि वालों पर शनिदेव की कृपा रहेगी. शनि की कृपा से मेष राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे. आपको करियर-कारोबार में तरक्की मिलेगी. आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में वृद्धि हो सकती है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आप जीवन में सुख-सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है. आप लग्जरी चीजें खरीद सकते हैं. पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको परिवार का साथ मिलेगा और कोई रोक-टोक नहीं होगी. बिजनेस में किसी बड़ी डील के होने से आपको अचानक से धनलाभ होगा. आपको काम के सिलसिले में यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. आपका रिश्ता गहरा होगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए साल 2026 बहुत ही खास रहने वाला है. आपके लिए नए साल में कार्यस्थल की परिस्थिति अनुकूल रहेगी. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आप प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो आपका सपना पूरा होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ