Guru Gochar 2024: प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद गोचर करता है, जिसका शुभ-अशुभ दोनों तरह का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के करियर, लव लाइफ, नौकरी और सेहत पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 14 दिन बाद 20 अगस्त 2024 को सुख-सौभाग्य और समृद्धि के दाता गुरु देव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जहां वह 28 नवंबर 2024 तक रहेंगे। अगले तीन महीने बाद गुरुवार को दोपहर 01:10 मिनट पर मीन और धनु राशि के स्वामी मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर एक बार फिर गोचर करेंगे। हालांकि इस समय गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। आज हम आपको उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ रहेगा।
सिंह राशि
प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना अधिक है। लंबे समय से यदि बड़े-बुजुर्गों की सेहत खराब चल रही है, तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है। बिजनेसमैन की मेहनत रंग लाएगी। नया प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
तुला राशि
नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से किए गए कार्यों में पूर्ण सफलता मिलेगी, जिससे बिजनेस पार्टनर खुश होंगे। भविष्य में कारोबार में मुनाफा बढ़ने की भी संभावना है। दुकानदारों के सेल और प्रॉफिट दोनों में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे।
मकर राशि
छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। तरक्की के साथ-साथ धन कमाने के भी कई नए अवसर प्राप्त होंगे। बड़े-बुजुर्गों के सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के मित्रों के साथ रिश्ते गहरे होंगे। परिवारवालों के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।
वृषभ राशि
धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिन आपके लिए अच्छे व यादगार रहेंगे। पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए ये हफ्ता यादगार रहेगा। आने वाले कुछ दिन शादीशुदा लोगों के घर में खुशी का माहौल कायम रहेगा। पति की सेहत में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा। नौकरीपेशा लोगों का नया प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो जाएगा, जिसके कारण बॉस पूरे ऑफिस के सामने आपकी तारीफ भी कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन में दिन के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, नवग्रह होंगे मजबूत, मिलेगा प्रमोशन-पैसा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines