हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Guru Gochar 2025: गुरु की बदली चाल से इन 3 राशियों को होगा लाभ, बनेंगे बिगड़े काम!

Guru Gochar 2025: गुरु देव 19 मार्च को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में जिन्हें गुरु की बदली चाल से मार्च में खास फायदा होने की संभावना है।

विज्ञापन

Guru Gochar 2025: ज्योतिष में गुरु ग्रह का खास महत्व है जिसे देवगुरु बृहस्पति और बृहस्पति के नामों से भी जाना जाता है। एक तय समय के बाद गुरु देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। शास्त्रों में गुरु को संतान, धर्म, विवाह, शिक्षा और करियर आदि का दाता माना जाता है। इसलिए गुरु गोचर का सबसे पहले प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर अधिक पड़ता है। चलिए जानते हैं मार्च में किस समय गुरु देव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और उसका शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर पड़ेगा।

मार्च में किस समय होगा गुरु गोचर?

वैदिक पंचांग के मुताबिक 19 मार्च 2025 को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर गुरु देव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष में रोहिणी नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में चौथा स्थान प्राप्त है जिसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

विज्ञापन

गुरु गोचर का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि

गुरु के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर को लेकर चल रही टेंशन खत्म होगी और जल्द जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें होली पर मोटा बोनस मिल सकता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पड़ोसियों से अनबन चल रही है तो मनमुटाव दूर होंगे।

कर्क राशि

वृषभ के अलावा कर्क राशि के जातकों के ऊपर भी गुरु गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। लंबे समय से कोई डील पूरी नहीं हो रही है तो मार्च माह खत्म होने से पहले वो फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ीं कंपनी के साथ काम करने का ऑफर सामने से मिल सकता है। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में होली से पहले सच्चे प्यार का आगमन होगा। शादीशुदा कपल के बीच परिस्थिति सामान्य रहेगी। मनमुटाव होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

गुरु देव की विशेष कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को खास फायदा होगा। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना इस समय सही रहेगा। आगे चलकर कारोबारियों को मोटा मुनाफा होगा। कपल के बीच आई दूरियां खत्म होंगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं उनके जीवन में मार्च माह खत्म होने से पहले सोलमेट का आगमन हो सकता है। उम्रदराज जातक संतुलित आहार लेंगे तो सेहत बढ़िया रहेगी।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च तक इस राशि पर बनी रहेगी ग्रहों की कृपा, बढ़ेगा रुतबा और बैंक बैलेंस!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola