Guru Gochar 2025: गुरु एक शुभ ग्रह है, जिसकी कृपा से व्यक्ति को समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, संतान सुख, खुशहाल शादीशुदा जिंदगी, धर्म-कर्म में रुचि और बड़े भाई का सहयोग मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 जून 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 07 मिनट पर गुरु ग्रह ने मिथुन राशि में रहते हुए आर्द्रा नक्षत्र में गोचर किया है। आंसू को आर्द्रा नक्षत्र का प्रतीक माना जाता है, जबकि इसके स्वामी राहु हैं। आंसू को बदलाव और नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है। चलिए जानते हैं आज हुए गुरु गोचर से किन तीन राशिवालों को खास फायदा होने के योग हैं।
वृषभ राशि
गुरु ने आज सुबह वृषभ राशि के दूसरे भाव में गोचर किया है, जो उनके लिए काफी शुभ रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलना शुरू होगा, जिससे आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा। कोई आपके पैसे वापस नहीं दे रहा है तो उन्हें समझाएं। उम्मीद है कि इस हफ्ते आपको अपने पैसे मिल जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और परिवारवालों से संबंध मजबूत होंगे। उम्रदराज जातक धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां उन्हें सेहत का पूरा साथ मिलेगा।
- उपाय- गणेश जी की बुधवार को सुबह-शाम पूजा करें।
सिंह राशि
गुरु के गोचर से वृषभ के अलावा सिंह राशिवालों को भी लाभ होगा। ये गोचर आपके 11वें भाव में हुआ है, जो शुभ फल प्रदान करेगा। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। माता-पिता व भाई-बहन के साथ खुशी के पल साझा करेंगे। रिश्तेदारी में जल्द किसी का रिश्ता तय हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जून का महीना शुभ है। उम्मीद है कि आगे चलकर आज खरीदी हुई प्रॉपर्टी से आपको मोटा मुनाफा होगा।
- उपाय- गणेश जी को समर्पित मंत्रों का जाप करें और उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित करें।
कुंभ राशि
गुरु का आज सुबह हुआ नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशिवालों की जन्म कुंडली के 5वें भाव को प्रभावित करेगा। 5वां भाव संतान, रचनात्मकता और ज्ञान से जुड़ा होता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बलवान गुरु आपको खुशियां प्रदान करेंगे। लंबी अवधि के शेयर में निवेश से मुनाफा होगा और आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। नया बिजनेस करने के लिए उपयुक्त समय है। घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा और बचत बढ़ेगी।
- उपाय- भूरे रंग की चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
16 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines