Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान का सागर कहा जाता है। गुरु ग्रह को शिक्षा, शिक्षक, संतान, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, बड़े भाई, वृद्धि, दान, पुण्य और धन आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार देवगुरु बृहस्पति देव की चाल बदलने से व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति 3 बार चाल बदलने वाले हैं। इस दौरान वो बुध की राशि में भी प्रवेश करेंगे ऐसे में 3 राशियों को लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?
गुरु गोचर से 3 राशियों की मौज!
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए गुरु गोचर करना लाभकारी रहेगा। साल 2025 में गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका शुभ फल वृषभ राशि के लोगों को मिलेगा। कामकाज में तरक्की के साथ नौकरीपेशा जातकों को सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा। मोटी-कमाई के अवसर प्राप्त होंगे। अगर अभी तक आपका रिश्ता नहीं हुआ है तो जल्द ही आपके विवाह का योग बन सकता है। आप बिना डरे कार्य करेंगे और उसमें सफल भी हो सकेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सहयोगियों का साथ मिलेगा और कार्य में उत्तम लाभ होगा। सफलता की ओर आप आगे बड़ेंगे। थोड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं लेकिन उनका सामना करना आपके लिए मुश्किल भरा नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Gochar 2025: 3 राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा!
अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना जरूरी होगा, जो रिश्ते को अधिक मजबूत बनाएगा। कुछ नया शुरू करने का सोच सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आप अधिक से अधिक मेहनत करने के लिए भी तैयार रहेंगे।
मीन राशि
साल 2025 में गुरु गोचर से मीन राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सफलता के लिए नए अवसर मिलेंगे। कई दिनों का अटका काम जल्द पूरा होगा। धन बढ़ोतरी के साथ-साथ कारोबार में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मिलाजुला रहेगा। बड़े-बूढ़ों को सम्मान करना आपको तरक्की दिलाने में मदद करेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Shani-Rahu Yuti 2025: शनि-राहु की युति इन 3 राशियों के लिए खतरा!
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines