Rahu Ketu Gochar 2025: 3 राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा! राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन

Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 में 12 राशियों में से 3 राशियों का भाग्योदय होने वाला है। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होने वाला है? आइए जानते हैं। 

Rahu Ketu Gochar 2025 rashi parivartan positive effects

राहु केतु गोचर 2025

Rahu Ketu Gochar 2025: नए साल के साथ नई उम्मीद हम सभी को होती है। साथ ही आगामी साल हमारे लिए कैसा रहेगा? किस राशि पर किस ग्रह का कैसा प्रभाव रहेगा? ये सभी हम जानना चाहते हैं। दो महीने से भी कम समय बचा है और फिर नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नौ ग्रहों का राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालने वाला हो सकता है। साल 2025 में राहु-केतु के गोचर से 3 राशियों को लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

 साल 2025 में राहु-केतु का राशि परिवर्तन

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर 18 महीने में राहु-केतु द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है। साल 2025 में राहु द्वारा मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया जाएगा। जबकि, केतु द्वारा कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश किया जाएगा। राहु-केतु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन उत्तम रहेगा। जातकों व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आपके काम की तारीफ होगी। कार्यक्षेत्र में बड़े अफसरों का आपको साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए राहु और केतु का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। मानसिक और शारीरिक तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धर्म संबंधित कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आपको लाभ होगा। कार्य में बढ़ोतरी और नए अवसर मिलेंगे। सफलता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लिए राहु और केतु का राशि परिवर्तन करना फलदायी रहेगा। आपको सफलता के नए अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कामकाज में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए राहु-केतु का गोचर पदोन्नति की वजह बन सकता है। आत्मविश्वास में उन्नति और आय में वृद्धि हो सकती है। नए दोस्त और रिश्तेदार बनेंगे। घर में खुशियों का आगमन होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ