देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह का शास्त्रों में खास महत्व है। ये एक ऐसा ग्रह है, जो करीब एक साल बाद राशि परिवर्तन करता है। हालांकि इस बीच कई बार गुरु का नक्षत्र परिवर्तन होता है, जिसका उतना ही गहरा प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है जितना राशि गोचर का देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 जून 2025 को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर गुरु देव आर्द्रा नक्षत्र के पहले पद से निकलकर दूसरे पद में गोचर करेंगे, जहां पर वह 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे।
28 जून से पहले 14 जून 2025 को सुबह 12 बजकर 7 मिनट पर गुरु देव आर्द्रा नक्षत्र के पहले पद में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को विवाह, भाग्य, ज्ञान, संतान, शिक्षा और धर्म का कारक माना जाता है। जबकि आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जो एक छाया ग्रह हैं। आइए जानते हैं गुरु की कृपा से 28 जून 2025 से पहले किन तीन राशियों के जातकों का भाग्य सूर्य के समान चमक सकता है।
कर्क राशि
कर्क को गुरु की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके ऊपर उनकी विशेष कृपा रहती है। इस बार भी गुरु गोचर से कर्क राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। जो लोग कई साल से खुद का घर खरीदने का सोच रहे हैं, उनका ये सपना 28 जून 2025 से पहले पूरा हो सकता है। यदि आप लव मैरिज करना चाहते हैं लेकिन आपके घरवाले रिश्ते के लिए नहीं मान रहे हैं तो उन्हें प्यार से एक बार और समझाने का प्रयास करें। उम्मीद है कि अब वो खुशी-खुशी इस रिश्ते के लिए मान जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Video: 23 मई से इस राशि के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, बुध की बनी रहेगी कृपा!
सिंह राशि
कर्क के अलावा सिंह राशि को भी गुरु की प्रिय राशि माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा होती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार भी 28 जून को होने वाले गुरु के गोचर से कर्क राशि के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। दुकानदारों का लग्जरी कार खरीदने का सपना गुरु की कृपा से पूरा होगा। पिता से बच्चों की लड़ाई चल रही है तो मन-मुटाव दूर होंगे। कारोबारियों की कोई बड़ी डील पूरी हो जाएगी, जिससे कारोबार को गति मिलेगी।
धनु राशि
गुरु ग्रह की विशेष कृपा आमतौर पर धनु राशि के जातकों के ऊपर बनी रहती है, क्योंकि इसे देवगुरु बृहस्पति की प्रिय राशि माना जाता है। इस बार भी गुरु गोचर का शुभ प्रभाव धनु राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। जहां कुछ लोग अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे तो कुछ कार खरीदने की योजना बना सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनका जीवनसाथी, बच्चों व घरवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। इसके अलावा उम्रदराज जातकों का मन संतुष्ट रहेगा और सेहत में मामूली सुधार देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines