Chandra Gochar 2025: बगलामुखी जयंती पर सोने की तरह चमक सकता है इन 3 राशियों का भाग्य, चंद्र करेंगे राशि और नक्षत्र गोचर

साल 2025 में 5 मई को बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी, जिस दिन चंद्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा। आइए जानते हैं इस बार बगलामुखी जयंती के पावन दिन चंद्र की कृपा से किन तीन राशियों का भाग्य सोने की तरह चमक सकता है।

Chandra Gochar 2025

कामयाब होने से कोई नहीं रोक पाएगा...

देशभर में 5 मई 2025 को बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी, जिस दिन मां बगलामुखी की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखना शुभ माना जाता है। ज्योतिष दृष्टि से भी इस बार बगलामुखी जयंती का दिन बेहद खास है क्योंकि 5 मई 2025 को चंद्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को विचार, चंचलता, मन, मनोबल और सुख का दाता माना गया है, जो एक तय समय में राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 5 मई 2025 को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर चंद्र देव अश्लेषा नक्षत्र में से निकलकर मघा नक्षत्र में कदम रखेंगे। सोमवार को दोपहर में इसी समय चंद्र देव राशि गोचर भी करेंगे। 5 मई को चंद्र देव कर्क में से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं इस बार बगलामुखी जयंती पर चंद्र की कृपा से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होने की संभावना ज्यादा है।

विज्ञापन

Chandra Gochar 2025

वृषभ राशि

वृषभ राशि को चंद्र की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके ऊपर उनकी विशेष कृपा रहती है। इस बार भी चंद्र गोचर से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में कोई समस्या चल रही है तो वो दूर होगी। विवाह योग्य जातकों को चंद्र देवी की कृपा से बगलामुखी जयंती पर शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सेहत भी आने वाले दिनों में वृषभ राशि के लोगों की ठीक रहेगी। हाल में जिन लोगों ने मकान खरीदा है वो इस शुभ दिन घर का गृह प्रवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

वृषभ के अलावा कर्क को भी चंद्र की प्रिय राशि माना जाता है। आमतौर पर चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 5 मई 2025 को होने वाले चंद्र के राशि और नक्षत्र गोचर से कर्क राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। भाग्य के साथ होने से सभी काम एक के बाद एक पूरे होते चले जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं जो लोग पिछले कुछ समय से कारोबार के चक्कर में भागदौड़ कर रहे हैं, उन्हें अब अपनी मेहनत का फल मिलेगा। बगलामुखी जयंती के दिन आपकी कोई बड़ी डील साइन हो सकती है, जिससे कारोबार की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी।

कन्या राशि

चंद्र देव की विशेष कृपा कन्या राशि के जातकों के ऊपर रहती है क्योंकि इसे चंद्र की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है। वहीं जब चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव इस राशि के जातकों के ऊपर पड़ता है तो इससे इन्हें डबल फायदा होता है। इस साल बगलामुखी जयंती पर चंद्र की कृपा से कन्या राशि के जातकों का भाग्य सोने की तरह चमक सकता है।

विज्ञापन

दरअसल, करियर को लेकर चल रही टेंशन खत्म होगी क्योंकि युवाओं को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने से जल्द ऊंचा मुकाम हासिल होगा। इसके अलावा प्रेम जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। वहीं अगर कहीं रिश्ते की बात चल रही है तो वहां से हां में जवाब आ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ