Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के चाल में जब परिवर्तन होता है तो 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों में गुरु ग्रह को बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसे में कहा जाता है कि जब किसी जातक की कुंडली में गुरु शुभ होता है, तो जातक सुखी जीवन जीता है, साथ ही उसका वैवाहिक जीवन भी हमेशा खुशहाल बना रहता है। जातक को धन-दौलत की कभी भी कमी नहीं होती है। धर्म-कर्म जैसे कार्यों में रुचि होने लगती है। समाज में मान-सम्मान मिलता है, लेकिन वहीं जब अशुभ होता है तो जातक के विवाह में कई तरह के बाधा डालता है। संसारिक सुख-सौभाग्य में कमी लाता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में गुरु गोचर करने वाले हैं। शास्त्र के अनुसार, कहा जाता है कि गुरु एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में गुरु 1 मई 2024 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि 1 मई 2024 को गुरु ग्रह का बड़ा बदलाव लाने वाला है। इसके साथ ही गुरु दो दिन बाद यानी 3 मई 2024 को वृषभ राशि में अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु की स्थिति में बदलाव होने से 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे साल 2024 किन तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- कई सालों बाद बना है अक्षय नवमी पर अद्भुत संयोग, पूजा करने से मिलेंगे क्या लाभ
3 राशियों की बदलने वाली है किस्मत
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए गुरु गोचर बेहद ही लाभ देने वाला है। साथ ही जातक की किस्मत भी बदलने वाली है। बिगड़े हुए काम अचानक बन सकते हैं। इसके साथ ही धन का अचानक लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। कारोबार में मुनाफा होगा। साथ ही जातक कोई सुखद सूचना मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कर्ज मुक्ति के लिए तुला राशि वालों को पहनना चाहिए ये खास रत्न, जल्द मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु गोचर पुरानी समस्याओं से राहत दिलाएगा। साथ ही जीवन में किसी भी तरह की बाधाओं मुक्ति मिलेगी। गुरु गोचर से कर्क राशि के जातक को नौकरी में तरक्की मिलेगी। साथ ही कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। बॉस आपके कार्य से अधिक प्रसन्न होंगे। साथ ही आपको नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है।
सिंह राशि
गुरु के गोचर से साल 2024 सिंह राशि वाले लोगों के लिए बड़ा लाभ लेकर आएगा। इस साल आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। 2024 में सिंह राशि के जातकों के करियर में गजब का उछाल आएगा। साथ ही कोई नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। कारोबार में तेजी जाएगी। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें 6 काम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
8 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines