---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

साल 2024 के अंत तक गुरु बृहस्पति रहेंगे इन 3 राशियों पर मेहरबान, जमकर मिलेगा भाग्य का साथ

Guru Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति जल्द ही मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाली है। ऐसे में 12 राशियों में से 3 राशि का भाग्य उदय हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा?

---विज्ञापन---

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 1 जुलाई को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस दिन बृहस्पति ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह के वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को हानि हो सकता है। कुछ राशियों को सावधान रहना की भी जरूरत है।

बता दें कि गुरु का सभी ग्रहों में विशेष स्थान प्राप्त है। माना जाता है कि जिन लोगों पर गुरु ग्रह की कृपा हो जाती हैं उनकी किस्मत बदल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, दान-पुण्य, पवित्र स्थान और धन-वृद्धि के कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि 1 जुलाई से किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है। गुरु ग्रह की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। किसी भी कार्य में परिवार का भरपूर साथ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से धन लाभ का योग बन रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। सिंह राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। यानी सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नौकरीपेशा का प्रमोशन भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सूर्य, बुध, शनि और मां लक्ष्मी 6 मार्च तक इन राशियों पर रहेंगी मेहरबान

धनु राशि

गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से धनु राशि वाले लोगों को शुभ फल मिलेगा। धनु राशि वाले लोगों को अचानक धन-लाभ हो सकता है। साथ ही इन्हें आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी और कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें डबल का मुनाफा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही इन 4 मंत्रों का उच्चारण करना फलदायी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 23, 2024 01:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola