सूर्य, बुध, शनि और मां लक्ष्मी 6 मार्च तक इन राशियों पर रहेंगी मेहरबान, जमकर होगी धन की बरसात

Horoscope : वैदिक शास्त्र के अनुसार, 6 मार्च तक कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुध ग्रह विराजमान हैं। तीनों ग्रहों के युति होने से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Diwali Grah Gochar

Diwali Grah Gochar

Horoscope : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों में बुध, शनि और सूर्य का विशेष स्थान प्राप्त है। बता दें कि सूर्य देव को ग्रहों के राजा कहा जाता है साथ ही इन्हे मन का कारक ग्रह भी कहा गया है। वहीं बुध देव को बौद्धिक विकास का कारक ग्रह माना गया है। लेकिन शनि देव को क्रूर और पापी ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। वैदिक शास्त्र के अनुसार, शनि, बुध और सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में बदलाव होता है। बता दें कि इस समय शनि, सूर्य और बुध देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। कुंभ राशि में तीनों ग्रह 6 मार्च तक एक साथ रहेंगे। तीनों ग्रहों के युति से कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आज इस खबर में जानेंगे कि तीनों ग्रहों की युति से किन किन राशियों पा क्या क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष राशि

वैदिक शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि में तीन ग्रहों की युति से मेष राशि वाले लोगों को शुभ फल मिलने वाला है। बता दें कि जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आय में वृद्धि होने की संभावना है। कार्य के संबध में बाहर जाना पड़ सकता है। वहा किस बड़े आदमी से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। माता लक्ष्मी की कृपा से कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। कार्य के संबंध में विदेश की यात्रा करना पड़ सकता है। विदेश की यात्रा लाभदायक रहेगा।

तुला राशि

विज्ञापन

सूर्य, बुध और शनि ग्रह के कुंभ राशि में विराजमान रहने से तुला राशि वाले लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर में बनाना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। 6 मार्च से पहले किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ