Guru Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, वैभव, अध्यात्म, ऐश्वर्य, समृद्धि और गुरु के कारक ग्रह माना गया है और शुक्र देव को विलासिता, लग्जरी, धन, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह माना गया है। वैदिक शास्त्र के अनुसार, मई माह में गुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंग।
बता दें कि गुरु ग्रह वृषभ राशि में लगभग 12 साल बाद प्रवेश करने वाले हैं। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। साथ ही जीवन में धन-दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आज इस खबर में जानेंगे गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है।
यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में हुआ पिता और पुत्र का संयोग, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद ही लाभकारी साबित हो सिद्ध हो सकता है। क्योंकि वृषभ राशि में ही गुरु ग्रह संचरण करने जा रहे हैं। बता दें कि इस दौरान वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही नया कारोबार करने के बारे में सोच सकते हैं। आपकी इच्छा बहुत जल्द पूरी होने वाली है। धैर्य बनाकर रखें। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी भी होगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। सगे-संबंधियों से रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें- साल 2024 का अंतिम महीना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, हर क्षेत्र में कमाएंगे खूब नाम
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन नौकरी और कारोबार के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। बता दें कि कर्क राशि में गुरु ग्रह का गोचर 11वें भाव में होने जा रहा है। जिससे आपकी नौकरी और कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नए-नए ऑफर मिल सकते हैं। जो लोग मानसिक रूप से ठीक नहीं है उनको गुरु ग्रह के गोचर के दौरान मानसिक स्थिति में सुधार आएगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। क्योंकि मीन राशि का स्वामी गुरु ग्रह हैं। ऐसे में मीन राशि में गुरु ग्रह तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। तीसरे भाव में संचरण करने से मीन राशि के लोगों के अंदर किसी भी कार्य को करने में साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
साथ ही करियर में सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। करियर से संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको कारोबार के कार्य से विदेश जाना पड़ सकता है। विदेश जाने से अच्छा धन लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- मार्च में दैत्य गुरु शुक्र करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines