Guru Chandra Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र और गुरु ग्रह का खास महत्व है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। चंद्र को जहां मन, माता और भावनाओं का नियंत्रण ग्रह माना जाता है। वहीं गुरु को ज्ञान का कारक ग्रह माना गया है, जिसे देवगुरु बृहस्पति और बृहस्पति के नाम से भी जाना जाता है।
साल 2025 में कई बार गुरु-चंद्र की युति बन रही है, जिसका गहरा प्रभाव समय-समय पर 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं मई माह में किस दिन और किस समय गुरु-चंद्र की युति बनेगी। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके जातकों के ऊपर इस युति का बेहद शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
किस समय बनेगी गुरु-चंद्र की युति?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2025 में मई माह में गुरु-चंद्र की युति बन रही है। 28 मई 2025 को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र गोचर से पहले 14 मई 2025, दिन बुधवार को देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु देव 18 अक्टूबर 2025 तक मिथुन राशि में ही मौजूद रहेंगे। ऐसे में 28 मई 2025 को मिथुन राशि में गुरु-चंद्र की युति बनेगी।
ये भी पढ़ें- Video: राहु बढ़ाएंगे इस राशि की मुश्किलें, मई तक घर में होते रहेंगे लड़ाई-झगड़े!
गुरु-चंद्र की युति किन राशियों के लिए रहेगी शुभ?
वृषभ राशि
साल 2025 में मिथुन राशि में बनने वाली गुरु-चंद्र की युति वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाली है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, जिसका समय पर लाभ उठाने से समाज में नाम होगा। कारोबारियों की अटकी हुई डील पूरी हो सकती हैं। छात्रों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद वो अपने विचारों को बेहतर ढंग से टीचर और दोस्तों के सामने प्रस्तुत कर पाएंगे। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनके लिए ये साल अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
गुरु-चंद्र की युति के शुभ प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों के अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। आने वाले दिनों में धन लाभ की संभावना है, खासकर उन लोगों को जिनकी खुद की दुकान है। वहीं जो लोग थोक का काम करते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। वहीं जिन जातकों की उम्र 50 से ज्यादा है, लेकिन 80 से कम है उनका स्वास्थ्य कुछ माह तक बढ़िया रहेगा। विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी संग विदेश जाने का सपना इस वर्ष पूरा हो सकता है।
मकर राशि
मिथुन राशि में बनने वाली युति का सकारात्मक प्रभाव मकर राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। गुरु-चंद्र की विशेष कृपा से कपल्स के बीच प्यार बढ़ेगा और मनमुटाव दूर होंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं और उनके पिता जी उनके लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनको इस साल खुशखबरी मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से ये साल कारोबारी, दुकानदार और नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा रहेगा। समय-समय पर धन की प्राप्ति होगी, जिससे कर्ज का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2025: शनि के नक्षत्र में सूर्य ने किया गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेगी गुड न्यूज!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines