Guru Chandra Yuti: दिवाली से पहले अमीर हो सकती हैं ये 3 राशियां; गजकेसरी योग से खुलेगा बंद किस्मत का ताला!

Guru Chandra Yuti: दिवाली के आसपास वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से बनने वाला गजकेसरी योग कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी है। यह खास योग जातक के जीवन में अपार सुख-समृद्धि, धन-धान्य और सफलता लाता है। आइए जानते हैं, वे 3 राशियों कौन-सी है, जिनके के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी है?

Gajkesari-Rajyog

Guru Chandra Yuti: वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी योग एक बेहद शुभ योग माना गया है। यह योग न केवल जातक (व्यक्ति)को भाग्यशाली बनाता है, बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है। दो शक्तिशाली ग्रहों गुरु और चंद्रमा की युति (मिलन) से बनने वाले इस योग से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। इस साल दिवाली से पहले गुरु और चंद्रमा की युति बनने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार, यह योग अधिकांश राशियों की किस्मत को चमका सकता है और उन्हें जीवन के सभी भौतिक सुखों का प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं, चंद्रमा और गुरु की युति से बना गजकेसरी योग किन राशियों के लिए भाग्य को जगाने वाला साबित हो सकता है और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है?

विज्ञापन

गजकेसरी योग का राशियों पर असर

कर्क राशि

गजकेसरी योग के सकारात्मक असर से आप बेहद शांत और संतुलित रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन के साथ ट्रांसफर हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। धन में वृद्धि होगी। आप जमीन या मकान खरीदने का विचार कर सकते हैं। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक गजकेसरी योग के पाजिटिव असर से अधिक विवेकशील और तार्किक बनेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। प्राइवेट जॉब करने वालों की आय में वृद्धि होगी। आप गाड़ी खरीदने का विचार कर सकते हैं। धन कमाने के आपके सभी प्रयास सफल होंगे। धन की आमद के निश्चित स्रोत सामने आने से अप्रत्याशित लाभ होगा। खुदरा व्यापार में वृद्धि होगी और ग्राहक बढ़ेंगे। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। स्टूडेंट जातकों के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी बनेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। स्टूडेंट जातकों के प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने की प्रबल संभावना है। प्राइवेट जॉब में पदोन्नति मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों की बॉस से अच्छी पटेगी। शेयर मार्केट में निवेश के लिए यह समय अच्छा है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ होगा। परिवार, रिश्ते और दांपत्य जीवन में सब बढ़िया रहने वाला है, विशेषकर दांपत्य जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ