Grah Gocahr 2025: 1 अप्रैल से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, बनने वाला यह शुभ योग!

Grah Gocahr 2025: 1 अप्रैल को वृषभ राशि में गुरु के साथ चंद्रमा आ जाएंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो जाएगा। इस योग के बनते ही 3 राशि वाले मालामाल हो जाएंगे।

Gajakesari Yoga 2025: Impact of Jupiter and Moon conjunction in Taurus on different zodiac signs.

गजकेसरी राजयोग

Grah Gocahr 2025: जब भी किसी राशि में गुरु ग्रह और चंद्रमा एक साथ आते हैं तो वहां पर गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। इस राजयोग को ज्योतिष में बेहद ही शुभ माना गया है। आगामी 1 अप्रैल 2025 की शाम चंद्रमा 4 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

विज्ञापन

वृषभ राशि में प्रवेश करके चंद्रमा यहां पहले से ही मौजूद गुरु ग्रह के साथ युति बना लेंगे। इस युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो जाएगा। इस राजयोग को ज्योतिष में बेहद ही शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि इस राजयोग से किन राशि वालों को बंपर लाभ होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

गजकेसरी राजयोग कर्क राशि के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है क्योंकि गुरु और चंद्रमा दोनों ही इस राशि के लिए अनुकूल ग्रह माने जाते हैं। इस योग के प्रभाव से कर्क राशि के लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन और सैलरी में इंक्रीमेट मिल सकता है। बिजनेस करते है तो आपको व्यापार में अच्छा लाभ होने के पूरे चांस हैं। इस दौरान आप पैसे कमाएंगे भी और बचाएंगे भी। इस कारण यह समय आपके लिए वरदान साबित होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी रहेगा। यदि कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और यदि किसी प्रकार की संपत्ति से जुड़े विवाद चल रहे हैं, तो उनके सुलझने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लिए गजकेसरी योग बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। गुरु इस राशि के स्वामी हैं और चंद्रमा के साथ इनका संयोग मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करेगा। मीन राशि के लोगों को इस अवधि में अच्छे अवसर मिलेंगे, विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, और शिक्षा से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। निवेश के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ