---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya-Budh Yuti 2025: इन 5 राशि वालों को मिलेगा अपार धन, मेष में मिलने वाले हैं राजा से राजकुमार!

Surya-Budh Yuti 2025: 7 मई को मेष राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनने जा रहा है। इस योग से कुछ राशि वालों के जीवन में अपार धन आने की संभावना है। इसके साथ ही इन राशि वालों के जीवन में चली आ रहीं समस्याओं का अंत होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस युति से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

Surya-Budh Yuti 2025: आगामी 14 अप्रैल सोमवार की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाली राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद आने वाली 7 मई 2025 को दिन बुधवार को ग्रहों के राजकुमार बुध भी मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से यहां पर बुधादित्य योग का निर्माण हो जाएगा।

ज्योतिष के अनुसार जब भी सूर्य और बुध किसी राशि में एक साथ होते हैं तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। यह योग बेहद ही शुभ होता है। इस योग के बनने से कई राशि वालों के जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए बुधादित्य योग बेहद शानदार रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

बुधादित्य योग मेष राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए यह समय जबरदस्त बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आत्मविश्वास में इजाफा होगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, जबकि बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा प्रॉफिट हो सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय खासतौर पर लाभकारी रहेगा। कुल मिलाकर, मेष राशि के लिए यह एक शानदार समय होगा।

सिंह राशि

सूर्य, सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए जब सूर्य और बुध एक साथ आते हैं, तो सिंह राशि वालों को इसका विशेष लाभ मिलता है। इस बार बुधादित्य योग नेतृत्व, आत्मबल और निर्णय क्षमता को और मजबूत बनाएगा। जो लोग प्रशासन, राजनीति या किसी उच्च पद पर काम कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत फायदेमंद रहेगा। नौकरी में सैलरी बढ़ने या प्रमोशन मिलने की संभावना है, जबकि व्यापारियों को नई डील्स और पार्टनरशिप के मौके मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधादित्य योग करियर और बिजनेस में बड़ा बदलाव देगा। अगर किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है। विदेश यात्रा या नौकरी में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा रहेगा, क्योंकि कोई पुराना इंवेस्टमेंट अब अच्छा रिटर्न दे सकता है। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें खास सफलता मिलने के संकेत हैं।

धनु राशि

बुधादित्य योग धनु राशि वालों के लिए भाग्य का दरवाजा खोल सकता है। इस राशि के लोग लंबे समय से जिन कामों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे थे, वे अब आसानी से पूरे हो सकते हैं। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी, धन लाभ के योग बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। अगर किसी सरकारी योजना या टेंडर से जुड़ा कोई मामला लंबित था, तो उसमें भी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

बुध और सूर्य की युति मकर राशि के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। नौकरीपेशा वालों को सैलरी में बढ़ोतरी या नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि बिजनेस करने वालों के लिए यह समय किसी बड़े मुनाफे की ओर इशारा कर रहा है। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है, निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Grah Gochar 2025: होली से इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, मायावी से मिलेंगे राजा और राजुकमार

First published on: Mar 05, 2025 10:59 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola