---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Guru Yuti 2024: 5 राशियों को अपार धन और तरक्की के योग, शुक्र-गुरु युति से बरसेगी कृपा

Shukra Guru Yuti 2024: ऐश्वर्य-वैभव, आराम और विलासिता के कारक ग्रह शुक्र और ज्ञान, विवाह, संतान और धन के स्वामी ग्रह बृहस्पति की युति से 5 राशियों के जीवन में काफी सकारात्मक असर पड़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, 19 मई, 2024 को हुए इन दोनों ग्रहों की युति का इन 5 राशियों के जीवन में क्या बदलाव आने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Shukra Guru Yuti 2024: ग्रहों के योग-संयोग और युति से कुछ राशियों के जातकों में जीवन में जहां उथल-पुथल मच जाती है, वहीं कुछ राशियों के लोग मालामाल हो जाते हैं। 19 मई, 2024 को शुक्र ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है, जिससे बृहस्पति के साथ उनकी बहुत सुंदर युति हुई है। शुक्र और गुरु दोनों ही ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह माने गए हैं। शुक्र की कृपा से लोगों को जीवन की सभी भौतिक सुख-सुविधाएं, ऐशो-आराम और भोग-विलास की प्राप्ति होती है, वहीं गुरु कृपा से धन-संपत्ति और ज्ञान में वृद्धि होती है, वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और उत्तम संतान सुख प्राप्त होता है। शुक्र-गुरु की इस युति का सकारात्मक प्रभाव यूं तो सभी राशियों के जातकों के पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे काफी लाभान्वित होंगी।

शुक्र-गुरु युति का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि:

शुक्र-गुरु की युति का मेष राशि के जातकों पर काफी अनुकूल असर होने के योग बन रहे हैं। इनमें साहस और आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ विचारों में स्थिरता आएगी, मन शांत और पॉजिटिव रहेगा, जिसका असर हर काम पर होगा। धन अर्जित करने के प्रयास सफलता मिलेगी। आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ेंगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र और बृहस्पति का संयोग उन्हें कई क्षेत्रों में सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार होगा और मुनाफा बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। नौकरी की परेशानी दूर होगी और पदोन्नति के भी योग हैं। धन लाभ होगा।

तुला राशि:

शुक्र और गुरु की तुला राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। कारोबारियों को व्यापार में अच्छा लाभ होगा। एजुकेशन से जुड़े लोगों को रिसर्च के क्षत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र और गुरु के संयोग से जीवन के अनेक क्षेत्रों में सफलता पाने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में उल्लेखनीय प्रगति होगी। पिता और बड़ों के साथ मतभेद समाप्त होगा। स्टूडेंट्स जातकों की शिक्षा और करियर में आई हुई बाधाएं दूर हो जाएंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। जीवन में सुख और शांति कायम रहेगी।

ये भी पढ़ें: मेष राशि वालों के लिए 4 करियर ऑप्शन, जिसमें वे दे सकते हैं अपना बेस्ट योगदान

---विज्ञापन---

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु युति की कृपा से अतिरिक्त लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के झंझटों से मुक्ति मिलने की संभावना है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। धन की आमद बढ़ने के योग हैं। गुप्त धन का भी लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर में प्रगति होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वृषभ राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां वे अर्जित कर सकते हैं भरपूर धन और मान-सम्मान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 19, 2024 04:09 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola