Guru And Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्य गुरु शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह माना गया है। साथ ही ग्रहों के देवता गुरु बृहस्पति को ज्ञान और अध्यात्म का कारक ग्रह माना गया है। बता दें कि जब भी गुरु बृहस्पति और दैत्य गुरु शुक्र एक दूसरे के साथ युति करते हैं, तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगले माह यानी मई की शुरुआती में दोनों ग्रह एक साथ युति करने वाले हैं। दोनों ग्रह वृषभ राशि में युति बनाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, यह युति 12 साल बाद होने वाली है। जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर जबरदस्त पड़ने वाला है। युति के दौरान कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तो आइए उन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह में शुक्र और गुरु बृहस्पति की युति मेष राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि मेष राशि में यह युति धन और वाणी के भाव में होने जा रही है। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु बृहस्पति और शुक्र की युति अनुकूल साबित होगी। क्योंकि दोनों ग्रहों का युति वृषभ राशि के लग्न भाव में होने जा रही है। ऐसे में वृषभ राशि वाले लोगों के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी। कारोबारियों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। खासकर जो लोग मीडिया, फिल्म, लेखन, कला जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है।
सिंह राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र और गुरु की युति करियर और कारोबार के लिए बेहद शुभ है। क्योंकि सिंह राशि वाले लोगों की कुंडली में दोनों ग्रहों की युति कर्म भाव में बनने जा रही है। ऐसे में जातक को काम-कारोबार में खूब तरक्की मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं ये राशियां, हर समय बनाएं रखती हैं अपनी कृपा
यह भी पढ़ें- 13 साल बाद अष्टमी के दिन बन रहा है अद्भुत संयोग, ये 3 राशि वाले लोग हो सकते हैं मालामाल!
यह भी पढ़ें- Ram Navami 2024 पर बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अपार धन लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines