---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी गुप्‍त नवरात्रि, चमक जाएगी किस्मत, होगा खूब धन लाभ

Gupt Navratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि पर्व की शुरुआत होती है। इस साल 22 जनवरी 2023, रविवार से गुप्त नवरात्रि शुरू होगी और नौ दिन के दौरान मां दुर्गा के 9 अवतारों की आराधना की जाती है। इस साल गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी […]

---विज्ञापन---

Gupt Navratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि पर्व की शुरुआत होती है। इस साल 22 जनवरी 2023, रविवार से गुप्त नवरात्रि शुरू होगी और नौ दिन के दौरान मां दुर्गा के 9 अवतारों की आराधना की जाती है। इस साल गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी से 30 जनवरी तक रहेगी और इन दौरान कुछ राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा, जानें किन राशि वाले जातकों के लिए गुप्त नवरात्रि शुभ फल देगी।

इन 5 राशियों के लिए शुभ है गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023)

मेष राशि (Mesh Rashifal)

मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय से जारी उनकी रोजगार की तलाश भी खत्म होगी। कामकाजी लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है। कानूनी विवाद में भी सफलता मिलेगी। किसी विशेष उद्देश्य के साथ की गई यात्रा भी सफल होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद

कन्या राशि (Kanya Rashifal)

नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी। नया घर, गहने या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। नया व्यापार खोलने पर विचार कर सकते हैं। परिवार, दोस्तों के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे। दोस्तों से अच्छा गिफ्ट मिलेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से परिवार में खुशी रहेगी।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal)

कोई सुखद सूचना दिल को खुश करेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। धन लाभ होने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे।

यह भी पढ़ेंः आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल

---विज्ञापन---

मकर राशि (Makar Rashifal)

कानूनी झंझट से निजात मिलेगी। विवाद निपटने से बड़ी राहत महसूस होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। आपके ससुराल पक्ष से भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Meen Rashifal)

मीन राशि वालों के लिए गुप्त नवरात्रि का समय काफी शुभ रहने वाला है। देवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। अपनी बुद्धिमत्ता से कोई बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। लाभ का मौका मिले तो उसे हाथ से ना जाने दें। व्यापार में तेजी रहेगी। रिश्ते बेहतर होंगे। कॉर्पोरेट सेक्टर में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषाचार्य”

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 21, 2023 03:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola