Grah Yuddha: बुध-गुरु के ग्रह युद्ध से इन 3 राशियों को रहना हो अलर्ट, निकल सकता है हाथ में आया धन और सफलता

Grah Yuddha: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 अगस्त को बुध-गुरु का ग्रह युद्ध शुरू होगा. इससे 3 राशियों के धन, करियर और फैसलों पर असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं, ये अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

Grah-Yuddha

Grah Yuddha: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 अगस्त, 2026 की सुबह 4 बजकर 14 मिनट से इस साल का अंतिम ग्रह युद्ध शुरू हो रहा है. यह युद्ध 16 अगस्त की सुबह सुबह 4 बजकर 1 मिनट तक चलेगा. इस ग्रह युद्ध में प्रथम योद्धा बुध और द्वितीय योद्धा गुरु होंगे. ज्योतिषीय रूप से यह ग्रह युद्ध विशेष महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये दोनों ग्रह शुभ और जीवन के व्यावहारिक और महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़े हैं. जहां, बुध संचार, बुद्धि और व्यापार के कारक है, वहीं गुरु ज्ञान, विस्तार और भाग्य के कारक ग्रह हैं. इन दोनों शुभ ग्रहों के बीच यह संघर्ष जातकों के जीवन में मानसिक भ्रम, निर्णय लेने की क्षमता में कमी और वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव ला सकता है. आपको बता दें कि इस बार यह युद्ध कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में होगा, जिससे इसका प्रभाव और भी गहरा और सूक्ष्म हो सकता है.

विज्ञापन

ग्रह युति से कैसे अलग है ‘ग्रह युद्ध’?

ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, एक ग्रह युद्ध, सामान्य ग्रह युति से बिल्कुल अलग है. ग्रह युति में दो या अधिक ग्रह एक ही राशि या भाव में स्थित होते हैं, चाहे उनके बीच कितनी भी दूरी क्यों न हो. जबकि ग्रह युद्ध तब बनता है जब मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि जैसे ग्रह एक-दूसरे से 1 डिग्री (1°) से भी कम दूरी पर आ जाते हैं. तब इनमें से एक विजेता और एक पराजित निर्धारित होता है. इस युद्ध में विजेता वह ग्रह होता है, जो डिग्री में अधिक होता है. फलों का निर्धारण भी उसी के अनुसार होता है.

विज्ञापन

ग्रह युद्ध का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध-गुरु के इस ग्रह युद्ध के दौरान बड़े फैसलों और पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत होगी. जरूरी बातचीत में गलतफहमी हो सकती है. खासकर जिनकी कुंडली में बुध या गुरु कमजोर हैं, उन्हें ज्यादा अलर्ट रहना होगा. बेहतर होगा कि निर्णयों में जल्दबाजी से बचें और इस समय धैर्य रखकर और सोच-समझकर कदम उठाएं. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों पर इस ज्योतिषीय घटना का सबसे अधिक असर होगा?

विज्ञापन

बुध-गुरु ग्रहयुद्ध मेष राशिफल

बुध-गुरु ग्रहयुद्ध का असर आपके फैसलों पर पड़ सकता है. जॉब में जल्दबाजी से बचें. वर्क प्लेस पर किसी की बात गलत समझ सकते हैं. बिजनेस में पेमेंट अटकने या डील में देरी हो सकती है. बिना जांचे किसी स्कीम में पैसा न लगाएं. लव रिलेशनशिप में छोटी बात बहस बढ़ा सकती है. स्टूडेंट्स को फोकस बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है. जरूरी कामों की लिस्ट बनाकर चलें.

विज्ञापन

बुध-गुरु ग्रहयुद्ध कर्क राशिफल

बुध-गुरु ग्रहयुद्ध कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में होने से सावधानी जरूरी रहेगी. करियर में कन्फ्यूजन बढ़ सकता है. किसी जरूरी फैसले को कुछ समय टालना बेहतर रहेगा. बिजनेस में हिसाब-किताब ध्यान से करें. जल्दबाजी में किया गया खर्च बजट बिगाड़ सकता है. फैमिली में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ बहस से बचें. किसी पुराने मामले को दोबारा उठाने से तनाव बढ़ सकता है.

बुध-गुरु ग्रहयुद्ध सिंह राशिफल

बुध-गुरु का संघर्ष आपकी प्लानिंग को प्रभावित कर सकता है. जॉब में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन रिजल्ट उम्मीद से धीमा मिल सकता है. बिजनेस में नई डील साइन करने से पहले हर शर्त पढ़ें. अचानक खर्च से सेविंग प्रभावित हो सकती है. दोस्तों या पार्टनर से पैसों का लेन-देन सोचकर करें. लव रिलेशनशिप में शक को जगह न दें. स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान फोकस बनाए रखना होगा. बड़े फैसलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ