Grah ki Chaal: जुलाई 2024 महीने की अंतिम तारीख यानी 31 जुलाई एक बेहद महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन सावन माह की एकादशी तिथि है और साथ ही धन, शिक्षा, विवाह और संतान के स्वामी ग्रह बृहस्पति अपनी चाल बदल रहे हैं। गुरु ग्रह वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह हैं, जो रोहिणी नक्षत्र के तीसरे पद से चौथे पद में प्रवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं, बृहस्पति ग्रह की चाल में बदलाव का किन 5 राशियों के जातकों की लव लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं?
रोहिणी नक्षत्र में गुरु गोचर का लव लाइफ पर असर
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए यह समय बहुत शुभ है। प्रेम जीवन के सुख में वृद्धि होगी, लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ घूमने का मौका मिलेगा, दिन रोमांस में बीतने की प्रबल संभावना हैं। रिलेशनशिप और संबंधों में गहराई आएगी। रोमांटिक लाइफ रोमाचंक रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के प्रेम संबंध के लिए यह समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्यार के मामले में सिंगल लोगों के लिए यह समय बेहद लकी रहेगा, उनके नए लोगों से मधुर रिश्ते बन सकते हैं। सच्चे प्यार से मुलाकात होने के योग हैं। मैरिड जातकों का लाइफ पार्टनर संग रिश्ते मजबूत होंगे। जिंदगी रोमांटिक होगी।
सिंह राशि
विवाहित लोगों के बीच कोई मनमुटाव या झगड़े समाप्त होने की पूरी संभावना है। आपसी रिश्ते मधुर होंगे। अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। आप इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लंबे समय से सिंगल लोगों की बेस्ट फ्रेंड उनसे मोहब्बत का इकरार कर सकती है।
वृश्चिक राशि
यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो उनसे अपनी दिल की बात कहने के लिए यह एक उत्तम समय साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी शानदार जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपसी अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। विवाहित लोगों का मूड रोमांटिक रहेगा, जिसके कारण प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के रिलेशनशिप के लिए यह समय शुभ है। पार्टनर का व्यवहार दोस्ताना और मधुर रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। बचपन का दोस्त आपसे मोहब्बत का इकरार कर सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी, किसी नए साथी से मुलाकात होगी।
ये भी पढ़ें: 11वें दिन ही खत्म हो गई होती महाभारत, दुर्योधन की एक गलती से पलट गया पूरा खेल, भीष्म भी हुए बेबस
ये भी पढ़ें: Palmistry: पति के लिए बेहद लकी होती हैं ये महिलाएं, जिनकी हथेली पर होती हैं ये खास रेखाएं और निशान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines