---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

अगले 9 महीने इन 7 राशियों को अपार धन और शोहरत, राहु-केतु की बदली चाल बनाएगी मालामाल

Grah ki Chaal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, छाया ग्रह राहु और केतु ज्योतिष में अचानक बदलाव लाने के लिए जाने जाते हैं। ये हमेशा वक्री रहते हैं और इनकी चाल अन्य ग्रहों से अलग होती है। आइए इनकी चाल का अगले 9 महीने तक 7 राशियों पर क्या सकारात्मक होने के योग बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

Grah ki Chaal: राहु और केतु दो छाया ग्रह हैं जिनका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है, लेकिन ज्योतिष में इनका बहुत महत्व है। ये ग्रह अपने अचानक और अप्रत्याशित प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। राहु-केतु की चाल अन्य ग्रहों की तुलना में थोड़ी अलग होती है। ये हमेशा वक्री होती है, लेकिन जब ये राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं या कभी-कभी किसी ग्रह से योग संयोग बनाते हैं, तो इनकी चाल में बदलाव आ जाता है।

राहु जुलाई 2024 में नक्षत्र में बदलाव कर चुके हैं और मार्च 2025 तक गोचर करेंगे। वहीं, केतु नवंबर 2024 में नक्षत्रों परिवर्तन करेंगे और जुलाई 2025 तक उसमें विराजमान रहेंगे। राहु-केतु की बदली चाल का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यह प्रभाव व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर, स्वास्थ्य, संबंधों आदि को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते है, वे 7 लकी राशियां कौन-सी हैं, जो अगले 9 महीने तक अपार धन और शोहरत पाएंगी?

---विज्ञापन---

मेष राशि

आपका समय बेहद सकारात्मक, उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। बिगड़ता हुआ काम भी बन सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं है। व्यापार में आर्थिक लाभ बढ़ेगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। कार्यभार कम हो के कारण आप रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। आप सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी पारिवारिक जीवन में की समस्याएं सुलझ सकती हैं। स्वास्थ्य आपका साथ देगा।

सिंह राशि

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबारियों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से यह बेहद अनुकूल है। आपके उचित प्रयास से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके तनाव में कमी आएगी। योग और ध्यान करने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लव लाइफ सुखद और रोमांचक रहेगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

आपका समय खुशियों से भरा रहेगा। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य रखें, क्योंकि उसके बाद आप काफी तेज प्रगति करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में भरपूर आर्थिक लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में मधुरता आएगी।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां अपने भरोसे जीती हैं जिंदगी, नहीं मानती हार

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

आपका समय रोमांचक रहेगा। व्यापार में जोखिम घटेगा, धन लाभ के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है। लव लाइफ सुखद रहेगा, संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर राशि

आपके लिए यह काफी अनुकूल साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश व्यापार से जुड़े जातक विशेष फायदे में रहेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्राइवेट जॉब से जुड़े लोगों के इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का पूरा मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका अपना काम शुरू हो सकता है। पैतृक जायदाद से भी आय में इजाफा होगा। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा है। निवेश से भी लाभ होगा। इनकम के नए स्रोत से धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को अच्छी सैलरी की जॉब मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 17, 2024 04:44 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola