---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

जाग जाएगा 5 राशियों का भाग्य, बुध और शुक्र की बदली चाल से बुलंदियों पर होगा किस्मत का सितारा

Grah ki Chaal: ग्रहों की चाल और गतियों को देखते हुए ज्योतिषाचार्यों ने जुलाई 2024 को ग्रहों की हलचल का एक विशेष महीना कहा है। आइए जानते हैं, इस महीने दो शुभ ग्रह बुध और शुक्र की बदलती चाल का सकारात्मक असर किन 5 राशियों पर पड़ा है?

---विज्ञापन---

Grah ki Chaal: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जुलाई 2024 ग्रहों की हलचल का एक विशेष महीना है। इस महीने में बुध तीन बार अपनी चाल बदल रहे हैं, वहीं शुक्र दो बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में बुध और शुक्र बेहद शुभ ग्रह माने गए हैं, जिनकी प्रत्येक गतिविधि पर पंडितों और ज्योतिषियों की नजर रहती है। इस महीने बुध और शुक्र की बदलती चाल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों पर इसका विशेष सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

बुध और शुक्र की चाल का राशियों पर असर

वृषभ राशि

धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आएंगे। आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों का वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में विस्तार होगा। कारोबारियों को प्रबल धन लाभ के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आपको अपने कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफल होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक सहयोग से कोई नया उद्यम शुरू होने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों के नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जिससे लाभ का मार्जिन बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सुधार होने से रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि

स्टूडेंट्स जातकों को करियर में नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों की नौकरी में बदलाव के योग बन रहे है, जो लाभकारी होगा। कारोबार में न केवल विस्तार होगा बल्कि लाभ के नए अवसरों की प्राप्ति भी हो सकती है। धन बचत करने की प्रवृत्ति विकसित होगी, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

किस प्रोजेक्ट को लेकर स्टूडेंट्स के टैलेंट की पहचान हो सकती है। अवार्ड के साथ धन भी मिल सकता है। बिजनेस में पार्टनर के साथ मिलकर काम करेंगे। परस्पर सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी के झंझटों से मुक्ति मिलने के योग हैं। परिवार में संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकर राशि

आप अपना काम करने के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। रिश्तेदारों के सहयोग से धन की व्यवस्था होने के योग हैं। एजुकेशन से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। हर काम को उत्साह से करने से सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर के साथ प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में नए ग्राहकों की प्राप्ति से लाभ में उछाल आ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार को जरूर घर लाएं ये 5 चीजें; शिव कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

ये भी पढ़ें: महाभारत में कृष्ण के रिश्तेदार बने रावण, 100 अपराध करने की थी छूट!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 13, 2024 04:21 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola