हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar: गुरु-शुक्र के गजलक्ष्मी राजयोग से शुरू होगा 5 राशियों का गोल्डन टाइम, अपार धन लाभ के साथ होगी तरक्की!

Grah Gochar: जब गुरु और शुक्र ग्रह एक-दूसरे के विशेष स्थान पर होते हैं, तो गजलक्ष्मी राजयोग बनता है। 14 मई, 2025 को गुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह मिथुन राशि में मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे। इस योग के बनने से 5 विशेष राशियों के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Grah Gochar: देवगुरु बृहस्पति को एक राशि में दोबारा आने में लगभग 12 साल का समय लगता है और वे एक राशि में लगभग 12 महीने यानी 1 साल तक रहते हैं। गुरु ग्रह बृहस्पति इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में वे 1 मई, 2024 को प्रविष्ट हुए थे और वे 12 महीने पूरे होने पर 14 मई, 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में आने से कई राशियों की किस्मत चमकने के प्रबल योग हैं। वहीं, वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 26 जुलाई, 2025 को शुक्र ग्रह भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में इन दोनों ग्रहों की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जिसे बेहद शुभ माना गया है।

गजलक्ष्मी राजयोग क्या है?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गजलक्ष्मी राजयोग तब बनता है, जब गुरु और शुक्र एक दूसरे के केंद्र भाव में हो, आमने सामने या पहले हों, या पहले, चौथे और सातवें भाव में होते हैं। गजलक्ष्मी राजयोग बनने का असर सभी राशियों पर होता है। 14 मई, 2025 को को बनने वाले गजलक्ष्मी राजयोग का प्रभाव भी सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातक इससे वारे-न्यारे हो जाएंगे और उनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Temples of India: इस मंदिर में पत्नी के साथ विराजमान हैं भगवान हनुमान, गृहस्थ रूप में होती है पूजा!

विज्ञापन

गुरु-शुक्र के गजलक्ष्मी राजयोग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

इस राजयोग से वृषभ राशि के जातक अपनी मेहनत का फल प्राप्त करेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा और मुनाफा बढ़ेगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। नए निवेश लाभदायक साबित होंगे।

कन्या राशि

धन कमाने के आपके सभी प्रयास सफल होंगे। खुदरा व्यापार में लाभ होगा और ग्राहक वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और नौकरी मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

व्यापार में नए सौदे मिलेंगे और आय में बढ़ोतरी होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी नौकरी में भी आपको सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए संपर्क बनेंगे। नौकरी के तलाश में जुटे लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशि

नए व्यापारिक अवसर मिलने से व्यापार में लाभ होगा। जॉब से धन कमाने के प्रयास में सफल होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कारोबारी यात्राएं लाभदायक होंगी। कारोबारी संबंध मजबूत होंगे। कारोबार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए लाभदायक होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिलेशनशिप में बात आगे बढ़ेगी, नजदीकियां बढ़ेंगी। स्टूडेंट के करियर और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

व्यापार में लाभ होने से व्यापार से इनकम बढ़ेगा। नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola