---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: मीन राशि में चंद्र गोचर से बना पंचग्रही योग, ये 7 राशियां होंगी मालामाल

25 अप्रैल, 2025 को चंद्रमा के मीन राशि में गोचर करने के बाद उनकी युति वहां पहले से बैठे शुक्र, बुध, शनि और राहु, इन 4 ग्रहों से होने से पंचग्रही योग बन रहा है। शनि गोचर के बाद मीन राशि में यह पंचग्रही योग दूसरी बार बन रहा है, जिसका 7 राशियों पर विशेष असर होगा और इन राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

वैदिक ज्योतिष के सभी 9 ग्रहों में सबसे तेज चलने वाले ग्रह चंद्रमा 25 अप्रैल, 2025 को 03:26 AM बजे तक कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं। इसके बाद वे शनि के स्वामित्व वाली इस राशि को छोड़कर मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। जब चंद्रमा राशिचक्र की इस अंतिम राशि में आए हैं। इससे उनकी युति वहां बैठे 4 दूसरे महत्वपूर्ण ग्रहों से हो रही है। ये ग्रह हैँ: शुक्र, बुध, शनि और राहु। लिहाजा, मीन राशि में 5 ग्रहों की युति से एक बार फिर ‘पंचग्रही योग’ का निर्माण हुआ है। बता दें, इससे पहले मीन राशि में ही पंचग्रही योग का निर्माण तब हुआ था, जब 29 मार्च, 2025 को इस राशि में शनि गोचर हुआ था।

चंद्रमा, शुक्र, बुध, शनि, राहु के पंचग्रही योग का ज्योतिष महत्व

जब एक कुंडली के किसी भाव या राशि में 5 ग्रह आ जाते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में इसे ‘पंचग्रही योग’ कहते हैं। चंद्रमा, शुक्र, बुध, शनि और राहु के पंचग्रही योग का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है, जो व्यक्ति को बुद्धिमान, कलाप्रिय और विश्लेषणात्मक बनाता है। यह योग कला, लेखन, और विदेशी क्षेत्रों में सफलता देता है, परन्तु राहु और शनि की उपस्थिति इसे जटिल भी बना सकती है। सफलता देर से मिलती है, लेकिन स्थायी होती है। राहु की उपस्थिति से मानसिक भ्रम, विलंब और असमंजस की स्थिति भी बन सकती है। बता दें कि पंचग्रही योग का परिणाम ग्रहों के बल, स्थिति और दृष्टि पर निर्भर करते हैं।

---विज्ञापन---

पंचग्रही योग का राशियों पर असर

25 अप्रैल 2025 से मीन राशि में बन रहे चंद्रमा, शुक्र, बुध, शनि और राहु के पंचग्रही योग ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत प्रभावशाली माना जा रहा है। इस योग का व्यापक और गहरा प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इसका 7 राशियों पर विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है। निवेश और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावनाएं हैं, जिससे आय में अच्छी वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में नई साझेदारियों या प्रोजेक्ट्स के माध्यम से सफलता प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। स्वास्थ्य में भी सुधार देखा जाएगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। हालांकि, इस सकारात्मक समय में भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, ताकि वित्तीय स्थिरता बनी रहे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। विशेषकर विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से संबंधित योजनाएं सफल हो सकती हैं। आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आप अपने निर्णयों में अधिक सशक्त महसूस करेंगे। साथ ही, आध्यात्मिकता की ओर झुकाव भी बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि जागृत होगी। माता-पिता का आशीर्वाद इस समय आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जैसे कि बोनस मिलना, लॉटरी या किसी प्रियजन से उपहार के रूप में आर्थिक सहायता पाना। पारिवारिक जीवन में भी सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी वाणी का प्रभाव इतना सशक्त होगा कि लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपकी सलाह को महत्व देंगे। किंतु आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, ताकि संबंधों में कोई बाधा न आए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय रचनात्मकता का है। कला, लेखन, संगीत जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में आपकी पहचान और प्रसिद्धि बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में भी मिठास का अनुभव होगा और आपके संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी नई शुरुआत की सोच रहे हैं, तो यह समय अत्यंत अनुकूल है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से सुधार लाने वाला है। जो धन लंबे समय से अटका हुआ था, वह वापस मिल सकता है। करियर में भी तरक्की के संकेत हैं, जैसे कि प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिलना। तकनीकी क्षेत्र या विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ की संभावना है, जिससे भविष्य की दिशा और भी सशक्त होगी। आत्मविश्वास बनाए रखना इस समय आपकी सफलता की कुंजी है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक इस समय अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण लोगों की नजर में खास बनेंगे। आपकी सलाह को लोग गंभीरता से लेंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि सफलता के साथ-साथ विनम्रता भी बनी रहे, इसलिए अहंकार से बचना अति आवश्यक है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभकारी है क्योंकि पंचग्रही योग सीधे आपकी राशि में बन रहा है। इसका मुख्य लाभ आपको मिलेगा और आप धन, स्वास्थ्य, प्रेम और करियर, हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपके मन में गहरी शांति और संतुलन बना रहेगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से देख पाएंगे। यह समय आपको आध्यात्मिक रूप से भी समृद्ध करेगा। इसलिए, हर अवसर को तुरंत पहचानें और उस पर कार्य करें – सफलता आपके कदम चूमेगी।

ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 24, 2025 12:55 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola